{"_id":"66b081ecaf2546b4c8006c68","slug":"cm-yogi-performed-rudrabhishek-at-mansavor-temple-in-gorakhpur-2024-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, लोक मंगल की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मानसरोवर मंदिर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, लोक मंगल की कामना की
Mon, 05 Aug 2024 01:10 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:10 PM IST
विज्ञापन
रुद्राभिषेक करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
पावन सावन माह के तीसरे सोमवार को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन
प्राचीन मानसरोवर मंदिर में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दुर्वा, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद गो दुग्ध और फलों के रस से रुद्राभिषेक किया। गोरखनाथ मंदिर के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक कराया।
विज्ञापन
रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती कर अनुष्ठान को पूर्ण किया। उन्होंने देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।
विज्ञापन