फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi paid tribute to martyrs in Ek Diya Balidaaniyon Ke Naam program in Gorakhpur

Gorakhpur: बलिदानियों की याद में रोशनी से नहाया गोरखनाथ मंदिर, सीएम योगी ने दीया जलाकर दी श्रद्धांजलि

Mon, 13 Nov 2023 09:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 13 Nov 2023 09:51 PM IST
सार

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुतियों पर सीएम योगी बेहद भावुक नजर आए और उन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने फरूवाही, बिरहा जैसी प्रस्तुतियों को भी अपने भावों की अभिव्यक्ति से खूब सराहा।

विज्ञापन
CM Yogi paid tribute to martyrs in Ek Diya Balidaaniyon Ke Naam program in Gorakhpur
सीएम ने बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली के अगले दिन सोमवार को बलिदानियों की याद में गोरखनाथ मंदिर रोशनी से नहा उठा। यूं लगा मानो दीपकों की लौ देश के लिए प्राणों को न्योछावर कर देने वाले बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रही हो। मंदिर के भीम सरोवर क्षेत्र में पहले दीपक को मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने प्रज्ज्वलित किया और इसके बाद मुक्ताकाशी मंच पर बलिदानियों के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन

अवसर था सोमवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर परिसर में 'एक दीया बलिदानियों के नाम' कार्यक्रम का। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भीम सरोवर के समीप दीप जलाकर और मुक्ताकाशी मंच पर बलिदानियों के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए जाने के साथ ही मंदिर परिसर 11000 दीपों की आभा से जगमग हो उठा। भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (भाई) की तरफ से आयोजित  इस कार्यक्रम में प्रज्ज्वलित दीयों की जगमग अलौकिक लग रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर परिसर के मुक्ताकाशी मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष देशभक्ति और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर केंद्रित गीतों, नृत्य की प्रस्तुतियों ने जोश का संचार कर दिया। इन प्रस्तुतियों पर सीएम योगी बेहद भावुक नजर आए और कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने फरूवाही, बिरहा जैसी प्रस्तुतियों को भी अपने भावों की अभिव्यक्ति से खूब सराहा। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक एवं भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष लोक गायक राकेश श्रीवास्तव और डॉ रूप कुमार बनर्जी ने मुख्यमंत्री को टेराकोटा मिट्टी शिल्प की प्रतिमा भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed