फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi paid floral tribute statue On birth anniversary of Pandit Deendayal Upadhyay in Gorakhpur University

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती: सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा इनका अंत्योदय का सपना

Sat, 25 Sep 2021 01:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Sep 2021 01:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चेहरा, जाति, मजहब या क्षेत्र देखकर नहीं दिया जा रहा लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ।

विज्ञापन
CM Yogi paid floral tribute statue On birth anniversary of Pandit Deendayal Upadhyay in Gorakhpur University
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय का जो सपना देखा था, विगत सात वर्षों से वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे देश में पीएम मोदी की अगुवाई में समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति के लिए लोक कल्याणकारी योजनाएं लागू हुई हैं। अंतःकरण में इसकी प्रेरणा अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की ही है। पंडित उपाध्याय का स्पष्ट मत था कि हमारी योजनाओं का आधार समाज के सम्पन्न नहीं, अंतिम पायदान का व्यक्ति होना चाहिए। आज उनका यह सपना साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर गरीब को आवास, शौचालय, हर गरीब महिला को ऊर्जा के लिए ग्रीन एनर्जी के रूप में मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन, हर गरीब को आयुष्मान योजना से पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य सुरक्षा कवर जैसी अनेक योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इन योजनाओं का लाभ किसी का चेहरा, जाति, मजहब या क्षेत्र देखकर नहीं दिया जाता है। यह केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए उनके जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास है।
विज्ञापन


दुनिया के सामने रखा लोक कल्याणकारी सरकार का मानवीय चेहरा
सीएम योगी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान भी ऐसे कार्यक्रम प्रारंभ हुए हैं जिसने लोक कल्याणकारी सरकार के मानवीय चेहरे को दुनिया के सामने रखा है। महामारी में बीमारी से तो मौतें होती हैं लेकिन बीमारी से अधिक मौतें भूख से होती हैं। एक लोक कल्याणकारी सरकार अपनी मानवीय संवेदनाओं को जनमानस के प्रति किस प्रकार व्यक्त करती है, इसका उदाहरण भारत में पूरी दुनिया ने देखा है। 2020 में आठ माह तक हर व्यक्ति को मुफ्त राशन दिया गया। इस वर्ष मई से नवंबर तक इसे फिर से प्रारंभ किया गया। विगत 24 माह में 15 माह मुफ्त राशन दिया गया। उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोग और देश में 80 करोड़ लोग इससे लाभान्वित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने का भी माध्यम बनेगा पंडित दीनदयाल का पूरा हो रहा सपना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1950 के दशक में सरकार का मानवीय चेहरा क्या हो, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सरकार को झकझोरने के लिए जिन शब्दों का वर्णन किया, हो सकता है कि उस समय सरकारों ने उसे गंभीरता से न लिया हो। पर, साठ दशक बाद पंडित उपाध्याय का यह सपना पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा हो रहा है। यह एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को भी आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा। सीएम ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज हर ब्लॉक में गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में आरोग्य जांच होगी, दिव्यांग को उपकरण वितरण, किसानों को कृषि यंत्रों का वितरण भी किया जाएगा। हर नागरिक के जीवन में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ कैसे उपलब्ध हो सके, इस दिशा में गरीब कल्याण मेला महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed