Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Launches 104 GIDA Projects Worth 502 Crore Signs Investment MoUs Worth 17650 Crore

गोरखपुर: सीएम योगी बोले- गीडा में उद्योगों के बजाय बूचड़खाना खोलना चाहती थी सपा सरकार, हमने किया था विरोध

Sun, 29 Nov 2026 02:42 PM IST
अनुराग रंजन एएनआई, गोरखपुर
एएनआई, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Sun, 29 Nov 2026 02:42 PM IST
सार

गीडा के 37वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 502 करोड़ रुपये की 104 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान पांच कंपनियों के साथ 17,650 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन
CM Yogi Launches 104 GIDA Projects Worth 502 Crore Signs Investment MoUs Worth 17650 Crore
गीडा स्थापना दिवस में बोलते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गीडा के 37वें स्थापना दिवस समारोह में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2004-05 में गीडा में उद्योगों की स्थापना नहीं हो रही थी। उस समय की समाजवादी पार्टी सरकार ने यहां बूचड़खाना खोलने के लिए जमीन पर जबरन निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि उस समय वह सांसद थे और सहजनवां के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इसका विरोध किया था। उन्होंने स्पष्ट किया था कि गोरखपुर में बूचड़खाना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

Trending Videos

विकास के लिए प्रस्तावित संसाधनों को सैफई ले जा रही थी तत्कालीन सरकार

उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्तावित संसाधनों को सैफई ले जा रही थी। उन्होंने विरोध करते हुए कहा था कि यदि इस क्षेत्र का विकास सैफई ले जाया जा रहा है तो बूचड़खाना भी वहीं ले जाया जाए। गोरखपुर अपना विकास स्वयं कर लेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर कई दिनों तक संघर्ष चला और अंततः वे इसमें सफल हुए।

लोगों को दी बधाई

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गीडा की 104 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 502 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके साथ ही पांच कंपनियों के साथ 17,650 करोड़ रुपये के निवेश संबंधी एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन निवेश प्रस्तावों से क्षेत्र में औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हैंडलूम और टेक्सटाइल उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए लेटर ऑफ कंफर्ट दिए जा रहे हैं। साथ ही नई आवासीय योजना की शुरुआत भी की जा रही है।
 
सीएम योगी ने इन उपलब्धियों को गीडा के 37वें स्थापना दिवस का महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए गोरखपुर और सहजनवा के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये सभी पहल क्षेत्र के औद्योगिक और विकास संबंधी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed