फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi joked and said that Gorakhpur MP Ravi Kishan is 132 years old

गोरखपुर में सीएम योगी: सांसद की ली चुटकी, बोले-132 साल के हैं रविकिशन- कालीबाड़ी वाले बाबा तपस्या में गए हैं

Sun, 11 May 2025 05:53 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 11 May 2025 05:53 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा, आजकल कालीबाड़ी के बाबा दिखाई नहीं दे रहे। पिछले पांच छह महीने से, कहीं तपस्या में गए है। अब कालीबाड़ी मंदिर काफी बड़ा बन गया है। गोरखपुर वासियों ने विकास के किसी भी कार्य में बाधा नहीं डाली।

विज्ञापन
CM Yogi joked and said that Gorakhpur MP Ravi Kishan is 132 years old
सीएम योगी और सांसद रवि किशन शुक्ला मंच पर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सांसद रविकिशन की चुटकी लेते हुए सीएम ने कहा कि रामगढ़ताल के किनारे शीशमहल भी बन गया है। सांसद शायद पहली बार आए हैं। पहले आए थे कि नहीं? 132 वर्ष किसी की उम्र नहीं होगी सिवाय रविकिशन के। आपने वोट दिया, लेकिन कभी मिलने नहीं आए। कितनों को भोजन के लिए बुलाए? आज आए हैं।
विज्ञापन


आजकल कालीबाड़ी के बाबा दिखाई नहीं दे रहे। पिछले पांच छह महीने से, कहीं तपस्या में गए है। अब कालीबाड़ी मंदिर काफी बड़ा बन गया है। गोरखपुर वासियों ने विकास के किसी भी कार्य में बाधा नहीं डाली। नाला नाली या सड़क चौड़ीकरण में दिक्कत नहीं आती।
विज्ञापन


विदेशों से गोरखपुर आएंगे पर्यटक : सांसद
सांसद रविकिशन शुक्ला ने कहा कि जिनके योग को पूरी दुनिया पुंज रही है उनका जन्म गोरखपुर में हुआ। परमहंस योगानंद की जन्मस्थली को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद। यह आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत कारगर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व के लोग आएंगे, विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। लॉस एंजिल्स में शूटिंग कर रहे थे तब मुझे योगानंद के बारे में पता लगा। उस समय तक नहीं पता था कि इनका जन्म गोरखपुर में हुआ था। इसके बन जाने के बाद अमेरिका तक से लोग आएंगे। हमारी पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ा असर होगा जब विदेशों से लोग आएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ हिंदुओं के रक्षक के रूप में जड़ों को जीवित रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed