{"_id":"61cdb8ef22502b2c992f35e3","slug":"cm-yogi-janta-darbar-in-gorakhnath-temple-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर जनता दरबार: अधिकारियों से बोले सीएम, पीड़ित की समस्या का हो समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर जनता दरबार: अधिकारियों से बोले सीएम, पीड़ित की समस्या का हो समाधान
Thu, 30 Dec 2021 07:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 30 Dec 2021 07:23 PM IST
सार
मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए। बहुत से लोग जमीन के विवाद का मामला लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दूसरे दिन गुरुवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगा। इस दौरान जनता दरबार में अपनी समस्या लेकर पहुंचे फरियादियों की मुख्यमंत्री ने समस्याएं सुनी। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए। बहुत से लोग जमीन के विवाद का मामला लेकर पहुंचे थे। इसके अलावा बहुत से इलाज के लिए धन देने की सिफारिश कर रहे थे। उन्होंने 200 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन
जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह हमेशा की तरह तड़के अपने आवास से निकलने के बाद योगी ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया।
विज्ञापन
मंदिर परिसर के भ्रमण और गोसेवा के बाद वह हिंदू सेवाश्रम गए, जहां सुबह से ही अपनी समस्या कहने के लिए लोग उनका इंतजार कर रहे थे। वहां आए हर-एक के पास खुद पहुंचकर उनका प्रार्थना-पत्र लिया। प्रशासन से जुड़े मामलों का समस्यात्मक आवेदन पत्र उन्होंने जिलाधिकारी विजय किरन आनंद को दिया।
उनसे कहा कि समस्या का निस्तारण जल्द कराएं। इलाज के लिए धन मिलना सुनिश्चित होने की जिम्मेदारी भी उन्होंने जिलाधिकारी को ही दी। पुलिस के मामलों के निस्तारण के लिए एसएसपी विपिन ताडा को सहेजा।