फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi instructions strict action on who create chaos in festivals

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: त्योहारों पर पुख्ता रहें सुरक्षा इंतजाम, सड़क पर न स्थापित हों मूर्तियां

Wed, 19 Oct 2022 06:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Oct 2022 06:12 PM IST
सार

दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री ने शाम को मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बाढ़ की स्थिति और बचाव कार्य के बारे में पूछा तो सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता परिकल्प एवं नियोजन नरेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि नदियों में पानी कम हो रहा है।

विज्ञापन
CM yogi instructions strict action on who create chaos in festivals
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिवाली और छठ पर्व को लेकर प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी सतर्क रहें। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। अराजकता करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कहीं लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह भी ध्यान रखा जाए कि सड़क पर मूर्तियां न स्थापित हों। मूर्तियां अपनी परंपरागत जगह पर ही रखी जाएं।

विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री शाम को मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने बाढ़ की स्थिति और बचाव कार्य के बारे में पूछा तो सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता परिकल्प एवं नियोजन नरेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि नदियों में पानी कम हो रहा है। सरयू खतरे के निशान से नीचे आ गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में बाढ़ का पानी ठहरा है, पानी उतरने के बाद वहां विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। सफाई अभियान चलाकर संक्रामक बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। जीडीए उपाध्यक्ष ने प्राधिकरण की प्रस्तावित योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री को जानकारी दी। नया गोरखपुर एवं अन्य योजनाओं के बारे में मुख्यमंत्री को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विकास परियोजनाओं को समय से पूरा किया जाए। बैठक के दौरान जिले में तैनात हुईं नई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट 2020 बैच की आईएएस अधिकारी नेहा बंधु एवं आईपीएस मानुष पारिक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।


मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों को ईमानदारी से काम करने की सलाह दी। इस दौरान एडीजी जोन अखिल कुमार, डीआइजी जे रविंद्र , डीएम कृष्णा करूणेश, एसएसपी गौरव ग्रोवर, सीईओ गीडा पवन अग्रवाल, जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सिटी कृष्णा बिश्नोई आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed