{"_id":"60ca0142ea85a30ac943f0bf","slug":"cm-yogi-inspects-chc-jungle-kauria-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सीएम योगी ने सीएचसी जंगल कौड़िया का किया निरीक्षण, बोले- सुनिश्चित हो चिकित्सकों का रात्रि प्रवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सीएम योगी ने सीएचसी जंगल कौड़िया का किया निरीक्षण, बोले- सुनिश्चित हो चिकित्सकों का रात्रि प्रवास
Wed, 16 Jun 2021 07:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 16 Jun 2021 07:22 PM IST
सार
टीकाकरण की व्यवस्था लोगों के घर या दफ्तर के नजदीक की जाए, बेझिझक लगवाएं टीका, कोविड से बचाव में सुरक्षित और असरदार।
विज्ञापन
सीएचसी का निरीक्षण करते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी लहर को बेअसर करने के लिए सरकार संकल्पित भाव से कार्य कर रही है। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर सभी आवश्यक चिकित्सकीय संसाधनों का इंतजाम रहे, नियमित ओपीडी चले और चिकित्सक नियमित रात्रि प्रवास करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि टीकाकरण की व्यवस्था लोगों के घर या दफ्तर के नजदीक ही करें।
विज्ञापन
सीएम योगी बुधवार को सीएचसी जंगल कौड़िया का निरीक्षण कर रहे थे। इस सीएचसी को मुख्यमंत्री ने गोद लिया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से सीएचसी में तैनात चिकित्सकों, लेबर रूम, ओपीडी आदि के बारे में जानकारी ली। सीएम ने इस बात पर खास जोर दिया कि सीएचसी पर डॉक्टर रात में जरूर उपलब्ध रहें। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेने के बाद कहा कि यहां आने वाले मरीजों का इलाज सेवा भावना से करें।
विज्ञापन
सीएम योगी ने कोविड वैक्सिनेशन का भी हाल जाना। टीका लगवा रहे लोगों के बीच पहुंचकर उन्होंने कुछ लोगों से बातचीत भी की। उनकी परेशानी के बारे में पूछा। लोगों ने टीकाकरण की अच्छी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड से बचाव में टीका सुरक्षित और असरदार है। खुद टीका लगवाने के बाद और लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि टीकाकरण केंद्रों की ऐसी व्यवस्था करें जिससे शहर या देहात के लोगों को नजदीक ही सुविधा उपलब्ध हो जाए।