{"_id":"6011678f8ebc3e5692067e69","slug":"cm-yogi-inspected-martyrs-place-chaurichora-and-checked-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक होगा चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव, पीएम जारी करेंगे डॉक टिकट: सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक होगा चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव, पीएम जारी करेंगे डॉक टिकट: सीएम योगी
Wed, 27 Jan 2021 06:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 Jan 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
शहीद स्थली चौरीचौरा का निरीक्षण करते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव ऐतिहासिक होगा। यह कार्यक्रम अपने शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव व्यक्त करने का एक माध्यम होगा। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी शताब्दी महोत्सव का एक डाक टिकट भी जारी करेंगे। साल भर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों के सभी शहीद स्थलों पर आयोजन होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री बुधवार को चौरीचौरा शहीद स्थली पर चल रहे शताब्दी महोत्सव समारोह की तैयारियां जांचने गए थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश की स्वाधीनता को एक नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक चौरीचौरा की घटना के 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश सरकार ने चार फरवरी 2021 से चार फरवरी 2022 तक चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव मनाने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
कहा कि राज्य स्तर पर इसके लिए दो समितियां गठित हुई है। एक मुख्य आयोजन समिति जो प्रदेश की राज्यपाल की अध्यक्षता में बनाई गई है और दूसरी कार्यकारी समिति है जो मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित की गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बताया कि चार को एक मुख्य महोत्सव चौरीचौरा के एतिहासिक स्थल पर ही आयोजित होना है। इस ऐतिहासिक अवसर पर पीएम द्वारा शताब्दी महोत्सव का डाक टिकट जारी करवाने के साथ ही इस घटना के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश और देशवासियों को उनका मार्गदर्शन भी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि पूरे समाज की सहभागिता से इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। बता दें कि चार फरवरी के मुख्य कार्यक्रम में पीएम के भी वर्चुअली जुड़ने की उम्मीद है। इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं। अपने पिछले दौरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह जानकारी गोरखपुर जिला व पुलिस प्रशासन से साझा भी की थी।