{"_id":"62637c564f7f5c5a50069b53","slug":"cm-yogi-inquired-about-progress-of-works-to-prevent-waterlogging-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बोले सीएम योगी: बरसात से पहले रामगढ़ताल-तरकुलानी नाले की कराएं ड्रेजिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बोले सीएम योगी: बरसात से पहले रामगढ़ताल-तरकुलानी नाले की कराएं ड्रेजिंग
Sat, 23 Apr 2022 09:44 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 23 Apr 2022 09:44 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई से जुड़े काम समय से पूरे कर लिए जाएं। इस दौरान विकास की कुछ बड़ी परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समय से गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने गेहूं खरीद के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरसात शुरू होने के पहले रामगढ़ताल से तरकुलानी तक जाने वाले नाले की ड्रेजिंग कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी बड़े-छोटे नालों की सफाई का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाए। जलभराव से बचाव के जो भी काम चल रहे हैं, उनकी नियमित मॉनीटरिंग की जाए ताकि समय से ये काम पूरे हो सकें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने ये निर्देश, शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों से मुलाकात के दौरान दिए। उन्होंने जलभराव की समस्या से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति पूछी। रामगढ़ताल-तरकुलानी रेगुलेटर नाला पर चर्चा करते हुए कहा कि इसकी ड्रेजिंग कराई जाए, जिससे शहर का पानी रामगढ़ताल के रास्ते आसानी से निकल जाए। यह नाला करीब 14.98 किलोमीटर लंबा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने इस नाले का निरीक्षण कर इसकी सफाई कराने के साथ ही नाले का सीमांकन कराकर, इसकी जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री ने गोड़धोइया नाला की सफाई, असुरन नाला की रीमॉडलिंग एवं अन्य नालों की सफाई की प्रगति भी पूछी। उन्होंने दोहराया कि इस बार बरसात में किसी भी कीमत पर जलभराव नहीं होना चाहिए। गोड़धोइया नाला को पक्का बनाने पर भी चर्चा हुई। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस प्रस्ताव को शासन से हरी झंडी मिल जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई से जुड़े काम समय से पूरे कर लिए जाएं। इस दौरान विकास की कुछ बड़ी परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समय से गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने गेहूं खरीद के बारे में भी जानकारी ली। खुले बाजार में मिल रही कीमत के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक किसानों से गेहूं की खरीद की जाए। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। मुख्यमंत्री को बताया गया कि मंडल में 15 लाख से अधिक बोरे प्राप्त हो चुके हैं और सभी केंद्रों पर भेज भी दिए गए हैं।
बैठक में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेमरंजन सिंह, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, प्रभारी डीएम/सीडीओ इंद्रजीत सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।