फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi inaugurated the restoration works of Kalibari temple

गोरखपुर: कालीबाड़ी मंदिर का सीएम योगी ने किया लोकार्पण, पर्यटन विभाग ने कराया जीर्णोद्धार

Wed, 13 Oct 2021 07:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Oct 2021 07:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने यहां के महंत रविंद्रदास की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से अब यह मंदिर भव्य रूप में है। यहां सभी देवविग्रहों की स्थापना भी कराई गई है। यहां हुए विकास कार्यों से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
CM Yogi inaugurated the restoration works of Kalibari temple
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम महानगर के कालीबाड़ी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यों का लोकार्पण किया। इस मंदिर में पर्यटन विभाग की तरफ से वर्ष 2019-20 व 2020-21 में कुल 76 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मंदिर सेवा कार्य से भी जुड़ा है। जीर्णोद्धार के बाद मंदिर का स्वरूप और भी दर्शनीय हो गया है।

विज्ञापन


कालीबाड़ी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए मुख्यमंत्री ने यहां के महंत रविंद्रदास की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से अब यह मंदिर भव्य रूप में है। यहां सभी देवविग्रहों की स्थापना भी कराई गई है। यहां हुए विकास कार्यों से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। कालीबाड़ी पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां जगतजननी की आराधना की और आरती उतारी।
विज्ञापन


उन्होंने गोमाता की विधि विधान से पूजा करने के साथ ही गोसेवा भी की। उन्होंने पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर सीताराम जायसवाल, गोरखपुर ग्रामीण के विधायक बिपिन सिंह, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास, नगर निगम के उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालीबाड़ी मंदिर में ये कार्य कराए गए
नए यात्री निवास/धर्मशाला का निर्माण विद्युतीकरण सहित, वाह्य/आंतरिक मंदिर की मरम्मत, विद्युतीकरण, वाटर कूलर एक्वागार्ड सहित, एसएस सीढ़ियों के निर्माण, रिनोवेशन कार्य, मंदिर के भूतल/सीढ़ियों पर ग्रेनाइट/मार्बल फ्लोरिंग, रंगाई पुताई, विद्युतीकरण, मुख्य मंदिर के वाह्य दीवार पर नक्काशी व लाल पत्थर की क्लैडिंग का कार्य, हवन कुंड, प्रवेश द्वार, स्टेनलेस स्टील गेट का निर्माण, संत निवास कक्ष की मरम्मत, ड्रेनेज सिस्टम, साइनेज।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed