फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi inaugurated the Kalyan Mandapam built in Surajkund

UP: गोरखपुर वासियों को CM की सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया सूरजकुंड में कल्याण मंडपम का लोकार्पण

Fri, 06 Jun 2025 01:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 06 Jun 2025 01:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सूरजकुंड में बने कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। 

विज्ञापन
CM Yogi inaugurated the Kalyan Mandapam built in Surajkund
सीएम योगी ने किया सूरजकुंड में कल्याण मंडपम का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि क्लाइमेट चेंज के कारण असमय बरसात, सूखा से पूरा जनपद चपेट में आता है। सड़क किनारे पेड़ लगाएं। कभी गोडधोइया भी एक नदी थी, फिर नाला बना और उसपे कब्जा हो गया। अब वह दोबारा स्वच्छ हो रहा है। हमने अपने स्वार्थ के लिए उसे नाला बना दिया फिर किसी ने कॉलोनी काट दी। जलसंकट से बचाव के लिए नदियों को पुनर्जीवित करना होगा। एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को सूरजकुंड में बने कल्याण मंडपम के लोकार्पण के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी सभ्य समाज के लिए उसके जरूरत के अनुरूप आवश्यक संसाधन जुटाना सरकार का काम होना चाहिए। नागरिक सुविधाओं को जितना सहज और सरल बना सकें। यह बहुत जरूरी है कि आज के समय में अलग-अलग तबके के लोगों के लिए उसकी आय के अनुरूप सुविधाओं को बना सकें। 11 हजार या 25 हजार में किसी गरीब को यह कल्याण मंडपम मिल जाए तो वह अच्छे ढंग से मांगलिक कार्य कर सकता है। गोरखपुर नगर निगम प्रदेश में पहला है जो सात मंडपम बना रहा है। मैंने अपनी विधायक निधि का सारा पैसा इसके लिए दे दिया। अलग-अलग वार्डों में मंडपम बन रहा है। इसमें लगभग 300 लोगों के बैठने के लिए सभागार है। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सेफ सिटी का मतलब जहां हर कोई खुद को सुरक्षित महसूस कर सके। जो भी उनकी सुरक्षा में सेंध लगाए उसको इसका नतीजा पता होना चाहिए। बरसात के पहले नालों की सफाई हो जाए तो जलभराव की समस्या नहीं आएगी। नियमित रूप से कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था हो। बरसात के दौरान अब गोरखपुर शहर में दो भाग में नहीं बंटता। पार्षदों की जिम्मेदारी है कि मोहल्ले में स्वच्छता समिति का गठन करें। इसके तहत पौधरोपण करें। आने वाली पीढ़ी के लिए एक बेहतर भविष्य दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि नागरिकों से अपील है कि घर के बाहर कैमरा जरूर लगाएं। प्रशासन के साथ आप सहभागी बनेंगे तो सुरक्षा का एहसास मिलेगा। साफ सफाई के प्रति जागरूक रहें। पहले गोरखपुर की सभी सड़कें सिंगल लेन की थीं। आज गोरखपुर के अंदर सभी मार्ग फोरलेन के हो चुके है। 10 हजार लोगों के बैठने वाले कन्वेंशन सेंटर का निर्माण हो रहा है। रामगढ़ताल लोगों को आकर्षित कर रहा है। आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण 30 जून को राष्ट्रपति के हाथों संभावित है। 


गोरखपुर के बच्चों का पलायन बंद हुआ : रविकिशन
सांसद रविकिशन शुक्ला ने कहा कि इस तरह से सात मंडपम तैयार हो रहे हैं। बाहर में 10 से 12 लाख रुपये तक लग जाते हैं हॉल बुक करने के लिए। 11 हजार से मंडपम में बुकिंग शुरू है। अब कोई गोरखपुर से बाहर नहीं जाना चाहता। रामगढ़ताल किनारे सभी रिंग रोड बन जाने से कई हजार लोगों को रोजगार मिल जाएगा। जहां पहले क्राइम होता था, वहां अब रोजगार मिल रहा है। गोरखपुर के बच्चों ने पलायन करना बंद कर दिया है। सेंट्रली एसी में गरीब अपनी बेटी की शादी कर सकेगा। यही रामराज्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed