फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi inaugurated Gyan Dairy in gorakhpur

Gorakhpur: सीएम योगी ने किया ज्ञान डेयरी का उद्घाटन, बोले- प्लांट लगने से लोगों को मिलेगा रोजगार और विकास

Mon, 16 Oct 2023 05:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 16 Oct 2023 05:23 PM IST
सार

प्लांट में हर दिन पांच लाख लीटर दूध की खपत होगी। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गीडा में प्लांट लगने से लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही क्षेत्र का भी विकास होगा।

विज्ञापन
CM Yogi inaugurated Gyan Dairy in gorakhpur
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गीडा में लगे ज्ञान डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया। इस प्लांट में हर दिन पांच लाख लीटर दूध की खपत होगी। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गीडा में प्लांट लगने से लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही क्षेत्र का भी विकास होगा। गोरखपुर-बस्ती मंडल के करीब एक लाख पशुपालकों को भी अपना दूध बेचने के लिए नया मार्केट उपलब्ध होगा। भीटी रावत के पास ज्ञान डेयरी का प्लांट लगा है। इस प्लांट में दूध व दूध से बने अन्य प्रोडक्ट बनेंगे।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि गीडा में दूध का प्लांट लगने से एक लाख परिवारों को अप्रत्यक्ष रूप से इससे जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। यह निवेश ढेर सारे लोगों के लिए रोजगार और नौकरी लेकर आया है, साथ ही साथ विकास की एक नई बहार भी लेकर आया है। सरकार व्यवसाय की सुगमता और सुरक्षा दे रही है, उद्योग लगाने के लिए इंसेंटिव भी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed