फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi inaugurated and laid the foundation stone of 146 development projects worth Rs 1500 crore in Gorakhpur

UP: सीएम योगी ने कहा- माफियामुक्त, गुंडामुक्त और दंगामुक्त हुआ यूपी; अब सिर्फ विकास की चर्चा

Sat, 19 Apr 2025 06:47 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 19 Apr 2025 06:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी भी नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के रूप में अपनी आभा बिखेर रहा है। आठ वर्षों में बदलते परिवेश और परिवर्तन को सभी लोगों ने देखा है। यहां अन्नदाता किसानों को सम्मान मिल रहा है। यहां नारी गरिमा और सुरक्षा की गारंटी है। व्यापारियों को सुरक्षा की गारंटी और नौजवानों को रोजगार की गारंटी है।

विज्ञापन
CM Yogi inaugurated and laid the foundation stone of 146 development projects worth Rs 1500 crore in Gorakhpur
विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करते सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर के विकास को और ऊंचाई देते हुए करीब 1500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने रोड कनेक्टिविटी, सीवरेज, चिकित्सा, पर्यटन सहित कई क्षेत्रों से जुड़ी 146 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मानबेला मैदान में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले समाज को जाति, मत, मजहब के नाम पर बांटने वाली ताकतों ने यूपी का विकास करने की बजाय खुद का और परिवार का विकास किया।
विज्ञापन


परिवार तक सिमटी ये ताकतें समाज को बांटने के लिए दंगा कराती थीं। डबल इंजन सरकार आने के साथ यूपी आठ साल से माफियामुक्त, गुंडामुक्त और दंगामुक्त हो चुका है। यूपी की चर्चा अब सिर्फ विकास के लिए होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं होता है। जो विकास नहीं करा पाते, वे जाति, मत, भाषा, क्षेत्र, मजहब के नाम पर सामाजिक तानेबाने को छिन्न भिन्न कर समाज के सौहार्द को बिगाड़ने का काम करते हैं। मौका मिलने पर ऐसे लोग स्वयं और अपने परिवार के विकास के लिए कार्य करते हैं, जनता की भलाई के लिए कोई प्रयास नहीं करते हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों को 2014 के पूर्व के भारत और 2017 के पूर्व के उत्तर प्रदेश की याद दिलाते हुए कहा कि तब भारत भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था, नौजवान किंकर्तव्यविमूढ़ थे। देश की सुरक्षा के लिए नक्सलवाद और आतंकवाद की चुनौती थी। दस वर्षों से आप सबने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलते भारत को भी देखा है।

नया भारत विकास के नित नए प्रतिमान स्थापित करते हुए आगे बढ़ रहा है। आतंकवाद, नक्सलवाद समाप्त करने के संकल्प को पूरा करते हुए, विरासत और विकास का समन्वय स्थापित करते हुए नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है।

सुरक्षा की गारंटी में नई आभा बिखेर रहा उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी भी नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के रूप में अपनी आभा बिखेर रहा है। आठ वर्षों में बदलते परिवेश और परिवर्तन को सभी लोगों ने देखा है। यहां अन्नदाता किसानों को सम्मान मिल रहा है। यहां नारी गरिमा और सुरक्षा की गारंटी है। व्यापारियों को सुरक्षा की गारंटी और नौजवानों को रोजगार की गारंटी है।

यहां के हर जिले का विकास देखकर लोग वाह वाह कहते हैं। नई पहचान बना रहे उत्तर प्रदेश में व्यापारी बिना भय के कारोबार करते हैं। नए-नए उद्यम लग रहे हैं तो बड़ी संख्या में रोजगार भी मिल रहा है। बहन और बेटियां बिना भय के स्कूल-कॉलेज और बाजार जा रही हैं

आज का यूपी ओडीओपी और ओडीएमसी पर करता है काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मुसहर भुखमरी से मरते थे तो बुंदेलखंड में किसान आत्महत्या को मजबूर होते थे। परिस्थितियों में परिवर्तन करने की बजाय तबकी सरकारों ने समाज को जाति, क्षेत्र, मजहब के नाम पर बांटने और दंगा कराने का काम किया। दंगा कराने के बाद दोनों समुदायों से अलग अलग मिलकर उनका हितैषी बनने का दिखावा किया।

उन्होंने कहा कि आज आठ साल से यूपी में दंगा नहीं, बिना भेदभाव विकास हो रहा है। आज का यूपी माफिया, गुंडा, दंगा से मुक्त होकर वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) और वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज) पर काम करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सक्षम बनाने के लिए दो करोड़ स्मार्टफोन-टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं।

स्थानीय कारीगरों और शिल्पियों के लिए ओडीओपी और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना चलाई जा रही है। स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम स्वनिधि योजना से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। यूपी में कोई भूखों नहीं मर सकता, यहां 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है।

जीरो पॉवर्टी की तरफ बढ़े सरकार के कदम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार के कदम जीरो पॉवर्टी का लक्ष्य हासिल करने की तरफ बढ़ चले हैं। इसके लिए सरकार नए कार्यक्रम लेकर आ रही है इसमें ऐसे परिवार जो किन्हीं भी कारणों से सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, उनको चिन्हित करने के लिए सर्वे कराया जा रहा है।

सर्वे के बाद उन्हें एक ही दिन में, एक साथ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी योजनाओं के लाभ से शत प्रतिशत संतृप्त किया जाएगा। ऐसे 15 लाख परिवारों को आवास योजना, आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के साथ ही उनके राशन कार्ड बनवाए जाएंगे। जिन्हें पेंशन की जरूरत होगी उन्हें पेंशन दिलाया जाएगा और परिवार के बेरोजगार नौजवानों को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा।

सीएम ने की योजनाओं को नुकसान न पहुंचाने की अपील
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे विकास की योजनाओं को अनावश्यक रूप से नुकसान न पहुंचाएं। विकास का पैसा मेरा नहीं है बल्कि यह प्रदेश की 25 करोड़ जनता का पैसा, इसका दुरुपयोग न होने दें। जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है, जब इसके कार्य आगे बढ़ेंगे तो इसकी गुणवत्ता ठीक रहे और कार्य समयबद्ध ढंग से हो इसके निगरानी की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों की है। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के नागरिकों की इस बात के लिए तारीफ की कि गोरखपुर के किसी भी व्यक्ति ने विकास के मुद्दे पर कभी अड़चन नहीं आने दी।

गोरखपुर को हासिल अकल्पनीय उपलब्धियों की चर्चा की मुख्यमंत्री ने
अपनी सरकार के नौवें वर्ष के कार्यकाल के शुरुआती महीने में गोरखपुर को 1500 करोड रुपये की सौगात देने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को हासिल अकल्पनीय उपलब्धियां की भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर में खाद कारखाना दोबारा शुरू हो पाएगा, यहां एम्स खुल पाएगा, पिपराइच की बंद चीनी मिल फिर से शुरू हो पाएगी, रामगढ़ताल खूबसूरती में डल झील को भी फेल कर देगा, गीडा में बड़े-बड़े उद्योग लगेंगे, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी सेंटर खुल जाएगा, गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना हो जाएगी, सैनिक स्कूल बन पाएगा,बड़हलगंज में होम्योपैथिक कॉलेज शुरू हो जाएगा, लिंक एक्सप्रेसवे बन जाएगा, पहले यह सब अकल्पनीय था लेकिन आज हकीकत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में कभी बिजली बमुश्किल मिलती थी जबकि आज बिजली कटती नहीं है। गोरखपुर के चारों तरफ फोरलेन सड़कों का जाल बिछ जाने से आवगमन में अब समय कम लगता है। गोरखपुर से 14 फ्लाइट की भी सेवा है।

सीएम योगी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा यूपी : रविकिशन
विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 8 साल के कार्यकाल में गोरखपुर और उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनके नेतृत्व में 25 करोड़ की राज्य वाले उत्तर प्रदेश में विकास, जन कल्याण और सुरक्षा का उत्कृष्ट माहौल बना हुआ है।

योगी जी की सरकार बिना भेदभाव समाज के हर तबके का विकास कर रही है।
इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक फतेह बहादुर सिंह, राजेश त्रिपाठी, श्रीराम चौहान, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, भाजपा के जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव आदि भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विभिन्न योजनाओं का लाभार्थियों को मिला मुख्यमंत्री का सानिध्य
कार्यक्रम के दौरान मंच पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सानिध्य प्राप्त हुआ। सीएम ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप, बाल विकास पुष्टाहार विभाग में चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र, आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को कार्ड, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभर्थियों को ऋण राशि का चेक, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी, कृषि विभाग के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के लाभार्थियों को टैबलेट वितरित किए। कार्यक्रम स्थल पर आने के साथ ही मुख्यमंत्री ने मंच के पास विभिन्न विभागों की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी में स्टालों का अवलोकन किया।

सीएम के हाथों लोकार्पित प्रमुख परियोजनाएं
लोक निर्माण विभाग खंड-2 व खंड-3, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सीएण्डडीएस यूनिट-14, यूपी जलनिगम नगरीय, यूपीआरएनएसएस प्रखंड प्रथम, यूपीपीसीएल और यूपी सिडको की कुल 51 परियोजनाएं, लागत 436 करोड़ 99 लाख 71 हजार रुपये।

शिलान्यास की प्रमुख परियोजनाएं
लोक निर्माण विभाग खंड-2 व खंड-3, प्रांतीय खंड, भवन खंड, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सीएण्डडीएस यूनिट-14 व यूनिट-42, यूपीआरएनएसएस प्रखंड प्रथम, यूपीपीसीएल, यूपी सिडको और उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की कुल 95 परियोजनाएं, लागत 1060 करोड़ 98 लाख 83 हजार रुपये।


विशेष आकर्षण वाले विकास के उपहार
रामगढ़ताल परियोजना आंतरिक मार्ग (नौकायन से देवरिया बाइपास शिवमंदिर तथा वाणिज्य कर भवन तक) फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण, लागत 67 करोड़ 34 लाख 88 हजार।
कौड़ीराम-गजपुर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण, लागत 30 करोड़ 52 लाख 65 हजार रुपये।

बांसगांव में 50 बेड के संयुक्त चिकित्सालय के भवन का लोकार्पण, लागत 13 करोड़ 89 लाख 58 हजार रुपये।
अमृत कार्यक्रम के अंतर्गत गोरखपुर सीवरेज योजना जोन सी-2 (पार्ट प्रथम) का लोकार्पण, लागत 223 करोड़ 85 लाख 75 हजार रुपये।

सहजनवा स्थित भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज के परिसर में मिनी स्टेडियम का लोकार्पण, लागत 10 करोड़ 43 लाख 75 हजार रुपये।
कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास, लागत 304 करोड़ 39 लाख 8 हजार रुपये।

भीटी-बांसगांव-गोला मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, लागत 81 करोड़ 1 लाख 11 हजार रुपये।
शंकरपुर-कम्हरियाघाट मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, लागत 17 करोड़ 23 लाख 6 हजार रुपये।

हर्रैया, भिलौरा, पेवनपुर, अहिरौली, छपिया, तालनवर होते हुए एकला मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, लागत 24 करोड़ 84 लाख 89 हजार रुपये।
जगदीशपुर सरैया ब्लॉक होते हुए देवरिया फोरलेन तक मार्ग चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, लागत 24 करोड़ 83 लाख 92 हजार रुपये।

भटहट, बैलों, पिपराइच मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, लागत 14 करोड़ 70 लाख 96 हजार रुपये।
जगतबेला-डोमिनगढ़ रेलखंड के रहमत नगर माधवपुर रोड पर रेल उपरिगामी सेतु का शिलान्यास, लागत 132 करोड़ 60 लाख 78 हजार रुपये।

बैरियाखास राप्ती नदी पर दीर्घ सेतु, पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग व सुरक्षात्मक कार्य का शिलान्यास, लागत 71 करोड़ 69 लाख 20 हजार रुपये।
जिला अस्पताल में वृहद सुधार-विस्तार कार्य का शिलान्यास, लागत 21 करोड़ 96 लाख 28 हजार रुपये।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर लेवल 2 को लेवल 1 में परिवर्तित करने के कार्य का शिलान्यास, लागत 38 करोड़ 1 लाख 15 हजार रुपये।
शहरी क्षेत्र में भजन संध्या स्थल के निर्माण का शिलान्यास, लागत 12 करोड़ 94 लाख 80 हजार रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed