फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi greeted with flowers amidst cheers in gorakhpur

गोरखपुर: जयकारों के बीच पुष्प वर्षा से हुआ सीएम का अभिनंदन, 'बाल' को दुलार 'गोपाल' का किया दर्शन-पूजन

Sat, 05 Feb 2022 02:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Feb 2022 02:00 PM IST
सार

दिनेश आनंद और अलका की बेटी तारणी तथा सागर मोदी और ईशा की बेटी ऋषिका को खूब दुलार करते हुए सीएम योगी ने उनका नाम जाना। उनकी पढ़ाई के बारे में पूछने के साथ उन्हें खूब पढ़ने और खूब आगे बढ़ने को प्रेरित किया।

विज्ञापन
CM yogi greeted with flowers amidst cheers in gorakhpur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीश्री गोपाल मंदिर में भगवान के दर्शन किए। - फोटो : ANI

विस्तार

तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन शनिवार सुबह गोरखपुर से रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहद्दीपुर स्थित श्री श्री गोपाल मंदिर में भगवान गिरधर गोपाल का दर्शन पूजन कर लोक मंगल की कामना की। इस दौरान उन्होंने 'गोपाल' से खुद आशीर्वाद लिया तो यहां मौजूद 'बाल' को खूब प्यार-दुलार कर उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया।

विज्ञापन


सुबह करीब दस बजे सीएम योगी जैसे ही श्री श्री गोपाल मंदिर पहुंचे, पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। मंदिर प्रबंध समिति की तरफ से उनका भव्य अभिनन्दन किया गया। महिला श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया, आरती उतारी। मुख्यमंत्री जैसे ही मंदिर में प्रवेश किए, उनकी नजर दो छोटी बच्चियों से पर गई और ऐसे में उनका बाल प्रेम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


दिनेश आनंद और अलका की बेटी तारणी तथा सागर मोदी और ईशा की बेटी ऋषिका को खूब दुलार करते हुए सीएम योगी ने उनका नाम जाना। उनकी पढ़ाई के बारे में पूछने के साथ उन्हें खूब पढ़ने और खूब आगे बढ़ने को प्रेरित किया। बच्चियों को आशीर्वाद देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर में प्रभु श्रीकृष्ण की प्रतिमा का दर्शन और विधिवत पूजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खत्री सभा ने सीएम को सौंपा समर्थन पत्र

श्री श्री गोपाल मंदिर में प्रांतीय खत्री सभा उत्तर प्रदेश ने सीएम योगी आदित्यनाथ को सभा की तरफ से समर्थन पत्र सौंपा। इस दौरान सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय महेंद्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन सरीन, प्रदेश कोषाध्यक्ष डीसी टण्डन, संरक्षक गोरखपुर डॉ संजीव गुलाटी, जिला अध्यक्ष डॉ महेंद्र चोपड़ा मौजूद रहे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed