फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi gave national flag to nitish to hoist at kilimanjaro in africa

सीएम योगी ने बढ़ाया हौसला, अफ्रीका के किलिमंजारों पर तिरंगा लहराएंगे पर्वतारोही नीतीश

Sat, 16 Jan 2021 08:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Jan 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
CM yogi gave national flag to nitish to hoist at kilimanjaro in africa
सीएम योगी ने पर्वतारोही नीतीश को दिया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला।
गणतंत्र दिवस के मौके पर युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराएंगे। शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात के दौरान नीतीश को तिरंगा सौंपकर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


युवा पर्वतारोही नीतीश इससे पहले भी कई पर्वतों की चढ़ाई कर चुके हैं। युवा पर्वतारोही 17 जनवरी को अफ्रीका के लिए निकलेंगे। नीतीश के अभियान को किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर किरन नंद गिरी, सहयोग केयर फ़ॉर यू तथा अखिल भारतीय पूर्वांचल महासभा ने सहयोग किया है। 26 जनवरी को किलिमंजारो पर फतह करने के साथ नीतीश किन्नर समुदाय को मुख्य धारा से जोड़ने का संदेश देंगे।
विज्ञापन


शहीद के बेटे व युवा पर्वतारोही नीतीश ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में पहुंचकर गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद लिया। उसके बाद मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने सीएम को अपनी अब तक की उपलब्धियों और अफ्रीका की चोटी पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने के अपने लक्ष्य की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश ने बताया कि वे 17 जनवरी को यहां से अफ्रीका के लिए निकलेंगे। दक्षिण अफ्रीका के तंजानिया से 21 जनवरी को चढ़ाई शुरू करेंगे। 26 जनवरी को 19340 फीट ऊंची माउण्ट किलिमंजारो फतह करने का उनका लक्ष्य है।

अभी तक इन चोटियों पर लहराया तिरंगा....
  • 2016 - दिल्ली में एक साल का प्रशिक्षण लिया
  • 2018- माउंट एवरेस्ट पर 6200 मीटर, खराब सेहत की वजह से आगे नहीं जा सके।
  • 2018- लेह लद्दाख स्थित स्टॉक कांगड़ी 6124 मीटर।
  • 2019- अरुणाचल प्रदेश स्थित मीराथांग ग्लेश्यिर 16600 फीट।
  • 2020 - उत्तराखंड में 9000 फीट ऊंची पीननट चोटी।
  • 2020 - माउंट रुद्रगैरा, उत्तराखंड 19,081 फीट।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed