{"_id":"629c43175173fd2d873d19eb","slug":"cm-yogi-gave-message-of-environmental-protection-by-planting-a-plant-of-harishankari","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Environment Day: सीएम योगी ने हरिशंकरी का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Environment Day: सीएम योगी ने हरिशंकरी का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Sun, 05 Jun 2022 03:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 05 Jun 2022 03:42 PM IST
सार
देश के सबसे बड़े सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन पूरे प्रदेश में अलग-अलग संगठनों अलग-अलग तरीके से मना रहे हैं। लेकिन खास बात यह है कि सीएम योगी अपना जन्मदिन खुद नहीं मनाते।
विज्ञापन
CM yogi
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस 2022 पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित गोशाला में हरिशंकरी पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही गोरखपुर जिले की 1294 ग्राम पंचायतों एवं प्रदेश के सभी जिलों की ग्राम पंचायतों में हरिशंकरी पौधरोपण की शुरूआत हो गई।
विज्ञापन
यह संयोग है कि 5 जून उनका जन्मदिन है, और आज वे 50 साल के हो चुके हैं। देश के सबसे बड़े सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन पूरे प्रदेश अलग-अलग संगठनों अलग-अलग तरीके से मना रहे हैं। लेकिन खास बात यह है कि सीएम योगी अपना जन्मदिन खुद नहीं मनाते।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन की व्यवस्ताओं के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार की सुबह 7.50 बजे के करीब गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्य वन संरक्षक गोरखपुर भीमसेन एवं प्रभागीय वन अधिकारी विकास यादव की पहल पर हरिशंकरी पौधरोपण किया।
विज्ञापन
इस दौरान गोरखनाथ मंदिर में अयोध्या से आए सतुआ बाबा, कालीबाड़ी के महंत रविंद्र नाथ, मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी, विरेंद्र सिंह, मुख्य वन संरक्षक भीसेन और डीएफओ विकाय यादव समेत काफी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। हरिशंकरी पौधरोपण में एक ही थाले में एक साथ पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे को लगाया जाता है।