फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi gave green signal for overbridge will be built in Gorakhnath

गोरखपुर: गोरखनाथ में बनेगा एक और ओवरब्रिज, मुख्यमंत्री योगी ने दी हरी झंडी

Tue, 04 Oct 2022 04:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 Oct 2022 04:25 PM IST
सार

ओवरब्रिज बनने के बाद धर्मशाला बाजार से गोरखनाथ की राह आसान हो जाएगी। जाम की समस्या से पूरी तरह निजात मिल जाएगी। मोहद्दीपुर से जंगलकौड़िया के बीच फोरलेन सड़क बन चुकी है, लेकिन गोरखनाथ ओवरब्रिज दो लेन का ही है।

विज्ञापन
CM Yogi gave green signal for overbridge will be built in Gorakhnath
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखनाथ ओवरब्रिज के समानांतर एक और ओवरब्रिज बनाने की हरी झंडी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दे दी है। यह ओवरब्रिज 776.32 मीटर का होगा। इस पर 178 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन


ओवरब्रिज बनने के बाद धर्मशाला बाजार से गोरखनाथ की राह आसान हो जाएगी। जाम की समस्या से पूरी तरह निजात मिल जाएगी। मोहद्दीपुर से जंगलकौड़िया के बीच फोरलेन सड़क बन चुकी है, लेकिन गोरखनाथ ओवरब्रिज दो लेन का ही है। इससे ओवरब्रिज पर वाहनों का जबरदस्त दबाव रहता है।
विज्ञापन


दरअसल, 1980 में बना ओवरब्रिज अब 42 वर्ष पुराना हो चुका है। लिहाजा, मुख्यमंत्री ने तत्काल समानांतर ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी दे दी। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम शासन को भेज चुका है। ओवरब्रिज का कुछ हिस्सा रेलवे में पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे से ड्राइंग व डिजाइन मांगी गई है। जैसे ही ड्राइंग मिलेगी, वैसे ही बजट स्वीकृत हो जाएगा। यह काम मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में है, इसलिए रेलवे से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। रेलवे के भाग की लंबाई 17.63 मीटर है। ओवरब्रिज बनाने के लिए कई निर्माण तोड़े जाएंगे। इसके एवज में मुआवजा भी दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने पांव पखार किया कन्या पूजन, बोले- मातृशक्ति के प्रति सम्मान को किया प्रतिष्ठित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed