फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi gave an unambiguous opinion on various spices In TV program channel

सीएम योगी ने रखी बेबाक राय: बोले- अखिलेश बड़े बाप के बेटे हैं, उन्हें देश-दुनिया से कोई मतलब नहीं रहता

Fri, 08 Oct 2021 09:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Oct 2021 09:42 PM IST
सार

चुटकी लेते हुए सीएम ने कहा कि अखिलेश बड़े बाप के बेटे हैं, उन्हें देश-दुनिया से क्या मतलब? वह छुट्टी लेकर आस्ट्रेलिया के किसी द्वीप पर मटरगश्ती करें।

विज्ञापन
CM yogi gave an unambiguous opinion on various spices In TV program channel
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में विभिन्न मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और अपने कार्यों की तारीफ की। उन्होंने साफ कहा कि यदि काम किया है तो जनता वोट देगी, नहीं किया है तो नहीं देगी।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने सपा प्रमुख को निशाने पर लेते हुए कहा कि अखिलेश यादव जब तक सोकर उठते हैं, तब तक कार्रवाई हो चुकी होती है। उन्होंने कहा कि अखिलेश दोपहर 12 बजे सोकर उठेंगे। दो बजे तैयार होंगे, चार बजे मित्र मंडली के साथ बैठेंगे, छह बजे साइकिलिंग करेंगे। चुटकी लेते हुए सीएम ने कहा कि अखिलेश बड़े बाप के बेटे हैं, उन्हें देश-दुनिया से क्या मतलब? वह छुट्टी लेकर आस्ट्रेलिया के किसी द्वीप पर मटरगश्ती करें। खुशी होगी कि यूपी का एक व्यक्ति अब प्रवासी भारतीय हो गया। अपने लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि मुझे छुट्टी लेनी होती तो सार्वजनिक जीवन में न आता।
विज्ञापन


जो रामकृष्ण को नहीं छोड़ते, उनसे कोई उम्मीद नहीं
राहुल गांधी के एक ट्वीट व योगी आदित्यनाथ को संत न मानने की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल को स्वयं पता नहीं होता कि वह क्या बोलने वाले हैं। जिस यूपी ने उनकी तीन पीढ़ियों को सत्ता के शीर्ष पर पहुंचाया, उस यूपी को वह केरल में जाकर गाली देते हैं। इसे यूपी कैसे भूल सकता है? अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस की टिप्पणी को कोई कैसे भूल सकता है। जो लोग राम-कृष्ण को नहीं छोड़ते, वे मेरे खिलाफ बोलें तो कौन सी बड़ी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हमारी वैचारिक विजय

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अयोध्या जाकर प्रभु श्रीराम को अपना बताने की विपक्षी दलों के नेताओं में होड़ है। ये वही लोग हैं, जो कभी प्रभु श्रीराम को काल्पनिक बताते थे। यह हमारी वैचारिक विजय है। एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी को नसीहत देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या वहीं रहेगी। हैदराबाद भाग्यनगर जरूर बनेगा।

शिवपाल और अमरिंदर की तारीफ
एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व सपा से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव की तारीफ की। कहा कि अमरिंदर सिंह साफगोई से अपनी बात रखने व जनाधार वाले नेता हैं।  सपा के लिए शिवपाल सिंह यादव के योगदान को नकारा नहीं जा सकता है। लखीमपुर जाने की ही बात है तो शिवपाल के साथ करीब पांच हजार लोग थे, जबकि अखिलेश यादव के साथ बमुश्किल तीन सौ। जहां पिता और चाचा का सम्मान नहीं, वहां पार्टी सदस्यों व जनता के साथ कैसा व्यवहार होगा?

यह नया भारत है, अब पलायन नहीं करेंगे कश्मीरी
कश्मीर में हुई घटनाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नब्बे के दशक की बात अब बहुत दूर हो चली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह मजबूत नया भारत है। अब कश्मीरी पलायन नहीं करेंगे। जिसने भी देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा से खिलवाड़ किया, उसे गंभीर परिणाम भुगतना होगा। यूपी पर सवाल उठाने वाले ओवैसी यदि कश्मीर में भी सहानुभूति व्यक्त कर देते तो लोग उन्हें नेता मान लेते।

 

धर्मांतरण कानून को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा के माध्यम से धर्मांतरण की सौदेबाजी नहीं की जा सकती है। गोरक्षपीठ तो 1932 से शिक्षा और सेवा का केंद्र चलाती है, लेकिन वहां तो किसी की जाति या मजहब नहीं पूछा जाता। गुरुद्वारे में किसी भी जाति, मजहब का व्यक्ति लंगर में बैठ सकता है। फिर जाति और मजहब के नाम पर प्रलोभन क्यों? इसी तरह केरल हाईकोर्ट ने तो बहुत पहले ही कह दिया था कि लव जेहाद खतरनाक है। हमने तय किया है कि अशरफ नाम है तो अनिल मत बनाइए।

पीएम मोदी का एक लक्ष्य किसानों का हित
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। अन्नदाता के साथ ही पीएम ने धरती माता का भी ख्याल रखते हुए मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड बनवाए, किसानों को फसल सुरक्षा बीमा की सुविधा दी। एमएसपी के जरिए डेढ़ गुना लागत पर खरीद हुई, किसानों को सम्मान निधि का लाभ मिला। प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बाद भी पहली कैबिनेट बैठक में 86 लाख लघु सीमांत किसानों का 36000 करोड़ रुपये कर्ज माफ कर दिया। 1.45 लाख करोड़ रुपये का रिकार्ड गन्ना मूल्य भुगतान किया गया। यूपी के किसान जागरूक हैं। वे किसी के बहकावे में नहीं आने वाले।

पंजाब व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को भी घेरा
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ व पंजाब के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। साथ ही कहा कि जो लोग अपना राज्य नहीं संभाल पा रहे हैं, वे अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अपने आका की चाकरी करने चले आए हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को वहां के किसानों से सहानुभूति जताने की फुर्सत नहीं है। पंजाब के मुख्यमंत्री पार्टी की आंतरिक स्थिति से इतने त्रस्त हैं कि उन्हें ठिकाना नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed