{"_id":"63197bba4d073c2fdf118669","slug":"cm-yogi-expressed-displeasure-over-the-slow-progress-of-construction-of-ayush-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सीएम योगी ने आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, बोले- होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सीएम योगी ने आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, बोले- होगी कार्रवाई
Thu, 08 Sep 2022 10:50 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Sep 2022 10:50 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने सूखे की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में गन्ना की अच्छी खेती के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अच्छा करने वाले किसानों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने निवेश बढ़ाने के लिए प्रयास करने को कहा।
विज्ञापन
CM yogi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखनाथ मंदिर में बुधवार को विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने आयुष विश्वविद्यालय के निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री इसके पहले भी इस विश्वविद्यालय के निर्माण में सुस्ती पर नाराजगी जता चुके हैं।
विज्ञापन
इसी तरह मुख्यमंत्री ने एसएसपी गौरव ग्रोवर को कानून व्यवस्था को चुस्त- दुरुस्त रखते हुए गो तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गो तस्करी को पूरी तरह से रोका जाए। उन्होंने नशामुक्ति की दिशा में काम करने का भी निर्देश दिया जिसपर अधिकारियों ने इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन
बैठक में इलेक्ट्रिक बस चलाने की योजना के सफल होने की जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई। अधिकारियों ने और इलेक्ट्रिक बसें चलाने की जरूरत बताई। मुख्यमंत्री ने इस मामले में सकारात्मक आश्वासन दिया ।
विज्ञापन
इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी विकास यादव ने वन क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को लेकर प्रस्तुतीकरण भी दिया। मुख्यमंत्री ने सूखे की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में गन्ना की अच्छी खेती के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अच्छा करने वाले किसानों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने निवेश बढ़ाने के लिए प्रयास करने को कहा।
बैठक में कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीआइजी जे रविन्दर गौड, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी गौरव ग्रोवर, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह, नगर आयुक्त अविनाश सिंह समेत कुछ अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।