{"_id":"611688688ebc3ee03368ba6f","slug":"cm-yogi-directed-all-departments-including-administration-to-complete-preparations-for-flood-rescue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM yogi Visit: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, समय से पूरी हो परियोजनाएं, नहीं बढ़नी चाहिए लागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM yogi Visit: गोरखपुर में बोले सीएम योगी, समय से पूरी हो परियोजनाएं, नहीं बढ़नी चाहिए लागत
Fri, 13 Aug 2021 08:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 13 Aug 2021 08:27 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने प्रशासन समेत सभी विभागों को बाढ़ बचाव की तैयारियां पूरी रखने का दिया निर्देश, बोले- राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां भी समय से पूरी कर ली जाएं, कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में नदियों के जलस्तर समेत विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाएं तय समय पर पूरी कर ली जाएं। लेटलतीफी की वजह से किसी भी परियोजना की लागत नहीं बढ़नी चाहिए वर्ना संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी काम की गुणवत्ता खराब मिली तो कार्रवाई तय है। जिले में अभी बाढ़ के हालात नहीं है मगर मुख्यमंत्री ने अपने तयी सभी तैयारियां पूरी रखने का निर्देश देते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने को कहा। इसी तरह उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर भी सभी तैयारियां समय से पूरी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि मंदिर में खिलाड़ियों को सम्मानित करने के पहले मुख्यमंत्री ने प्रशासन व पुलिस समेत कुछ अन्य विभागों के अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने राप्ती और रोहिन समेत मंडल से होकर बहने वाली अन्य नदियों के जलस्तर के बारे में पूछा। साथ ही तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भले ही यहां अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है मगर प्रशासन और सिंचाई विभाग समेत संबंधित विभाग अलर्ट पर रहे। बंधों की नियमित निगरानी की जाए और कहीं पर भी यदि कटान या रैट होल आदि दिखे तो उसे तत्काल दुरुस्त किया जाए। मुख्यमंत्री ने शहर की नियमित सफाई कराने के साथ ही जलभराव की समस्या भी दूर करने करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने 28 को जिले में प्रस्तावित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों की प्रगति पूछी। साथ ही हिदायत दी कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम में किसी भी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। सड़कों को दुरुस्त करने के साथ ही सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने सड़कों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन मार्ग, असुरन -महराजगंज, गोरखपुर-देवरिया और गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन मार्ग में तेजी लाकर उसे जल्द पूरा करने को कहा। इसी तरह उन्होंने रामगढ़ताल की सफाई और आस-पास की परियोजनाओं को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरन आनंद समेत पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकरी मौजूद रहे।