फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi did cow service in Gorakhnath temple amidst election busyness, pampered children

Gorakhpur News: चुनावी व्यस्तता के बीच गोसेवा में रमे सीएम योगी, फिर झलका बाल प्रेम

Tue, 30 Apr 2024 04:31 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 30 Apr 2024 04:31 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi did cow service in Gorakhnath temple amidst election busyness, pampered children
गोरखनाथ मंदिर में बच्चे को टॉफी देते सीएम योगी - फोटो : स्त्रोत- गोरखनाथ मंदिर

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही पार्टी (भाजपा) के लिए प्रचार करने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शीर्ष पंक्ति में बने हुए हैं। जबरदस्त व्यस्तता के बावजूद गोसेवा और बच्चों के लिए उनके दुलार में तनिक भी कमी नहीं आई है। चुनाव प्रचार के दौरान जब भी उनका गोरखपुर आना हुआ, गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान गोसेवा और बालप्रेम का नजारा हमेशा दिखा।

विज्ञापन


सीएम योगी सोमवार शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। यहां रात्रि प्रवास के बाद वह मंगलवार पूर्वाह्न वह पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल रवाना हुए। चुनाव प्रचार में जाने से पूर्व सुबह उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर मत्था टेककर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


 

CM Yogi did cow service in Gorakhnath temple amidst election busyness, pampered children
गोरखनाथ मंदिर में गोसेवा करते सीएम योगी - फोटो : स्त्रोत- गोरखनाथ मंदिर
इसके बाद सीएम योगी मंदिर की गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोशाला में उन्होंने चारों तरफ भ्रमण करते हुए गोवंश के माथे पर हाथ फेरा, उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें रोटी और गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री ने गोशाला के कार्यकर्ताओं से सभी गोवंश के स्वास्थ्य व पोषण की जानकारी ली और गर्मी के मौसम में विशेष देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए।

गोसेवा के बाद मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर अपने परिजन के साथ एक मासूम बच्चे पर पड़ गई। सीएम उसके पास पहुंचे और श्रेयांश नाम के इस बच्चे को खूब दुलारकर आशीर्वाद दिया। कुछ देर बच्चे के साथ खेलने के साथ ही उन्होंने उसे चॉकलेट दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed