फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi consecrated nine deities in Gorakhnath temple

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने की नौ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा

Mon, 22 May 2023 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi consecrated nine deities in Gorakhnath temple
गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने की नौ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा
मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महापुराण व कथा ज्ञान यज्ञ की हुई पूर्णाहुति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में रविवार को मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने नौ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से की। प्राण प्रतिष्ठा का यह अनुष्ठान श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ व श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने व्यास पीठ का पूजन किया और आरती उतारी।

गोरखनाथ मंदिर में बने नौ नए मंदिरों में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के लिए धार्मिक अनुष्ठान दो चरणों में 8 मई को ही प्रारंभ हो गए थे। प्रथम चरण में श्री शिवमहापुराण की कथा हुई तो दूसरे चरण में 15 मई से श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ व श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री ने रविवार को श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देव विग्रहों का पूजन करते हुए प्राण प्रतिष्ठा की।
विज्ञापन

विविध वाद्य यंत्रों और बैंड बाजे पर भक्तिमय धुन के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर की ओर से देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का पट अनावरण होने के साथ ही समूचा मंदिर परिसर भक्तिमय जयकारों से गूंज उठा। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के साथ ही गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का भी विश्राम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने कथा व्यास श्रीधाम वृंदावन से पधारे डॉ श्याम सुंदर पाराशर का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया। कहा कि कथा व्यास ने श्रीमद्भागवत को समसामायिकता से जोड़कर कथा का मर्म समझाया। उन्होंने मंदिर निर्माण, देव विग्रहों के निर्माण में योगदान देने वाले आर्किटेक्ट, शिल्पकार, राजगीर, मजदूर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से अनुरोध किया कि वे मंदिरों में भी स्वच्छता के प्रति आग्रही बनें। प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गोरखनाथ मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर बाबा मस्तनाथ पीठ अस्थल बोहर रोहतक के महंत एवं अलवर के सांसद योगी बालकनाथ, अयोध्या से आए जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य, सुग्रीव किलाधीश अयोध्या के स्वामी विश्वेश प्रपन्नाचार्य, अशर्फी भवन अयोध्या के जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य, अमृतनाथ मठ फतेहपुर शेखावटी के महंत नरहरिनाथ, नैमिषारण्य से आए स्वामी विद्या चैतन्य, गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, काशी से आए महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास समेत बड़ी संख्या में साधु संत, श्रद्धालु उपस्थित रहे।

--

शिल्पकारों व आर्किटेक्ट को सीएम ने किया सम्मानित
सीएम योगी ने नवीन मंदिरों के निर्माण में योगदान देने वाले आर्किटेक्ट अनुपम अग्रवाल व संगमरमर से बने देव विग्रहों का मूर्त रूप देने वाले शिल्पकार पिता-पुत्र, जयपुर के मुकेश कुमार जैमिनी व शिवम कुमार जैमिनी को कथा मंच पर सम्मानित किया।
-

इन नव निर्मित मंदिरों में सीएम योगी ने की प्राण प्रतिष्ठा
हनुमान मंदिर, राम दरबार, राधाकृष्ण, दशावतार विष्णु, नवग्रह मंदिर, संतोषी माता, छट्ठी माता, हट्ठी माता एवं बाल देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed