फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi can inaugurate new building of Municipal Corporation in december

खुशखबर: सीएम इसी माह कर सकते हैं नगर निगम के नए भवन का लोकार्पण, नगर आयुक्त ने किया कार्यालय का निरीक्षण

Fri, 17 Dec 2021 10:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Dec 2021 10:33 AM IST
सार

नगर आयुक्त ने नवनिर्मित कार्यालय का निरीक्षण कर जल्द काम पूरा कराने का निर्देश दिया है। 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद लोकार्पण की तारीख तय होने की संभावना है।

विज्ञापन
CM Yogi can inaugurate new building of Municipal Corporation in december
सीएम योगी आदित्यनाथ।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी महीने नगर निगम के नए भवन का लोकार्पण कर सकते हैं। गुरुवार को नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने भवन निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद लोकार्पण की तारीख तय होने की संभावना है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने 16 नवंबर 2019 को नए भवन का शिलान्यास किया था। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी जल निगम की निर्माण इकाई कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) को दी गई है। कार्य पूरा करने का समय फरवरी 2022 निर्धारित है, लेकिन समय से पहले इसके पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, नगर निगम प्रशासन, मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुरूप इसे दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पूरा कराने की कोशिश में लगा है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि सीएंडडीएस के अलावा निर्माण करा रही कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द काम पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। उम्मीद है कि 25 दिसंबर तक कार्य पूरा हो जाए। 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद लोकार्पण की तारीख तय हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईटेंशन तार, एलईडी बोर्ड हटाने का काम बाकी
नगर निगम के नए सदन के सामने से हाईटेंशन तार गुजरा है। इसके अलावा दक्षिण दिशा में नगर निगम के गेट के ऊपर एलईडी डिस्प्ले बोर्ड लगा है। इन दोनों को हटाने का काम बाकी है। तार हटाने के लिए बिजली विभाग ने 15 लाख रुपये का इस्टीमेट दिया है। नगर आयुक्त ने कहा कि कोशिश है कि 10 से 12 दिन में इन दोनों को हटा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed