फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath worshiped Maa Kalratri and wished well during Gorakhpur visit

नवरात्रि 2021: सीएम योगी ने मां कालरात्रि की पूजा कर की मंगलकामना, पांच दिन के दौरे पर हैं गोरक्षपीठाधीश्वर

Wed, 13 Oct 2021 10:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Oct 2021 10:16 AM IST
सार

सबसे पहले उन्होंने बाबा गोरखनाथ के दरबार और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधिस्थल पर मत्था टेका।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath worshiped Maa Kalratri and wished well during Gorakhpur visit
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शारदीय नवरात्र और विजयदशमी पर आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने के लिए गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम पांच दिनों के दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं। सबसे पहले उन्होंने बाबा गोरखनाथ के दरबार और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधिस्थल पर मत्था टेका। उसके बाद वह मां भगवती के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा शक्तिपीठ में की।
विज्ञापन


शक्तिपीठ में मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गौरी-गणेश, वरुण, पीठ, यंत्र पूजन और मां दुर्गा का विधिवत पूजन किया। उसके बाद भगवान राम, लक्ष्मण, सीता के षोडषोचार पूजन कर भगवान कृष्ण और गोमाता की आराधना की। इसी क्रम में नवग्रह पूजन, विल्व अधिष्ठात्री देवता पूजन, शस्त्र पूजन, द्वादश ज्योतिर्लिंग, अर्धनारीश्वर पूजन भी उनके द्वारा संपन्न किया गया। अंत में दुर्गा सप्तशती ओर देवी पुराण का पाठ हुआ। सात्विक बली के रूप में नारियल, गन्ना, केला, जायफर आदि की बलि देकर नवरात्र के सातवें दिन की शक्ति आराधना संपन्न हुई। समस्त अनुष्ठान मंदिर के प्रधान पुरोहित पं. रामानुज त्रिपाठी वैदिक के नेतृत्व में संपन्न किया गया।
विज्ञापन


आज महागौरी और शाम को महानिशा का पूजन करेंगे योगी
मुख्यमंत्री आज सुबह मां भगवती के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना किए और शाम को महानिशा पूजन और हवन का आनुष्ठानिक आयोजन उनके द्वारा पूरे विधि-विधान से संपन्न किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल कन्या पूजन में होंगे शामिल
नवमी तिथि पर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री कन्या पूजन करेंगे और विजयदशमी को मंदिर से मानसरोवर रामलीला मैदान के लिए उनका विजय जुलूस निकलेगा। वहां वह मानसरोवर मंदिर में शक्ति आराधना के बाद भगवान राम का तिलक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed