{"_id":"5f94372b8ebc3edc2069e921","slug":"cm-yogi-adityanath-wishes-people-of-dussehra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने प्रदेश वासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं, बोले- यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने प्रदेश वासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं, बोले- यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है
Sat, 24 Oct 2020 07:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 24 Oct 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
तीन दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का संहार किया था। सम्पूर्ण भारत में यह पर्व परंपरागत श्रद्धाभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
विज्ञापन
प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए CM श्री @myogiadityanath जी ने कहा है कि विजयादशमी के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने आतंक, अन्याय एवं अधर्म के पर्याय रावण पर विजय प्राप्त की थी। यह पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।विज्ञापन— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 24, 2020
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में अष्टमी की पूजा व आरती के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण हेतु समर्पित रहे। नैतिक, मानवीय और सामाजिक मूल्यों के प्रतीक भगवान श्रीराम का जीवन सद्मार्ग पर चलने व आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है।
विजयादशमी का पर्व आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है। विजयादशमी के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने आतंक, अन्याय एवं अधर्म के पर्याय रावण पर विजय प्राप्त की थी। विजयादशमी शक्ति उपासना का उत्सव है।
नवरात्र के नौ दिन जगदंबा की उपासना करके भक्तों में शक्ति का संचार होता है। मुख्यमंत्री ने विजयादशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल व सोशल डिस्टेसिंग के पालन की अपील की है।