फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath Will visit in Gorakhpur for two days

दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, विकास परियोजनाओं का दे सकते हैं तोहफा

Mon, 25 Jan 2021 08:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Jan 2021 08:59 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Will visit in Gorakhpur for two days
यूपी सीएम योगी अदित्यनाथ।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर 26 जनवरी को शहर में होंगे। वह गोरखनाथ मंदिर में शहर के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ बैठक भी करेंगे। चर्चा है कि उद्योगपतियों के साथ श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान पर चर्चा करेंगे। सहयोग की अपील भी करेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री के आने का आधिकारिक कार्यक्रम अभी तक नहीं आया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 जनवरी को दोपहर तक गोरखपुर आएंगे। वह 27 जनवरी को दिनभर गोरखनाथ मंदिर में रहेंगे, फिर लखनऊ रवाना होंगे। इसकी तैयारी में पुलिस, प्रशासनिक अफसर जुटे हैं। सूत्रों से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़े चंपत राय भी आएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री, चंपत राय और आरएसएस के क्षेत्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में ही शहर के प्रमुख उद्योगपति अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि देंगे। कुछ उद्योगपति बड़ी सहयोग राशि दे सकते हैं। मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही विकास परियोजनाओं का तोहफा भी दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed