{"_id":"5e441cfe8ebc3ee5cc5b13c6","slug":"cm-yogi-adityanath-will-come-to-gorakhpur-for-mahashivratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर गोरखपुर में रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, इस मंदिर में करेंगे जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर गोरखपुर में रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, इस मंदिर में करेंगे जलाभिषेक
Wed, 12 Feb 2020 09:17 PM IST
हरीशचंद सिंह
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: हरीशचंद सिंह
Updated Wed, 12 Feb 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 फरवरी को महाशिवरात्रि पर शहर में होंगे। इस दौरान पीपीगंज के पास भर्रोहिया शिवमंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यहां से गोरक्षपीठ का पुराना नाता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर पीठाधीश्वर शिवरात्रि पर इस मंदिर में जल चढ़ाते हैं। मंदिर की तरफ से इसे लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है।
मंदिर से मिली जानकारी के मुताबिक 20 फरवरी को मानसरोवर स्थित नवनिर्मित राधा-कृष्ण, राम-जानकी, मां दुर्गा एवं शिव पार्वती के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगा। इससे पहले 14 फरवरी को 1001 महिलाएं गोरखनाथ मंदिर से कलश यात्रा निकालेंगी। भीमसरोवर से जल भरकर मानसरोवर मंदिर जाएंगी। वहां पूजा आरती के बाद कलश स्थापित किया जाएगा।
यहां पर 14 से अनवरत 20 फरवरी तक रुद्र महायज्ञ, शिवपुराण व भजन समेत अनेक धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इस दौरान भक्तों के लिए भंडारा भी आयोजित किया गया है। 21 फरवरी को शिवरात्रि पर सुबह गोरखनाथ मंदिर में भगवान शिव को जल चढ़ाने के बाद योगी भर्रोहिया जाएंगे।
विज्ञापन
मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी के मुताबिक भर्रोहिया मंदिर के पास ही गोरक्षपीठ की छावनी है। मंदिर का फार्म हाउस वहां होने के कारण मंदिर के लोग वहां आते-जाते रहते हैं।