{"_id":"5e633e808ebc3ec74830371c","slug":"cm-yogi-adityanath-will-come-in-holika-dahan-shobha-yatra-at-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होलिका दहन शोभायात्रा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी, होली मिलन समारोह में नहीं लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलिका दहन शोभायात्रा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी, होली मिलन समारोह में नहीं लेंगे हिस्सा
Sat, 07 Mar 2020 11:56 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (file)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री होलिका दहन उत्सव समिति पांडेयहाता की ओर से नौ मार्च को दोपहर बाद तीन बजे पांडेयहाता चौक से परंपरागत शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली मिलन समारोह से दूर रहने का फैसला लिया है। ये सूचना सीएम योगी ने ट्विट करते हुए दी थी।
शोभायात्रा पांडेयहाता से चलकर घंटाघर, मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासीकटरा, जाफरा बाजार, ईदगाह रोड, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक, घंटाघर, नार्मल चौक होते फिर पांडेयहाता पहुंच कर समाप्त होगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भजन गायक नंदू मिश्रा, सांसद रवि किशन शुक्ला, विधायक विपिन सिंह, राधामोहन दास अग्रवाल, मेयर सीताराम जायसवाल आदि मौजूद रहेंगे। शोभायात्रा में कई प्रकार की झांकियां शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा के दौरान अबीर गुलाल और फूलों का ही प्रयोग किया जाएगा।

नगर आयुक्त ने किया यात्रा रूट का निरीक्षण
नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने शोभायात्रा रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की पैचिंग का काम जल्द से जल्द पूरा करने, हरेक सीवर लाइन के चैंबर पर ढक्कन लगाने और नालियों की सफाई बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिया। इस दौरान चीफ इंजीनियर सुरेश चंद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा दोपहर में कमिश्नर, डीएम, एसएसपी ने भी यात्रा रूट का निरीक्षण किया।