फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath Visit in Gorakhpur on Two day tour latest update News of CM Yogi

CM Yogi Adityanath Visit: आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, शहरवासियों को देंगे विकास की सौगात

Sun, 04 Jul 2021 10:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 04 Jul 2021 10:01 AM IST
सार

छह विधानसभाओं से जुड़ी करीब 150 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Visit in Gorakhpur on Two day tour latest update News of CM Yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार यानी आज दोपहर एक बजे गोरखपुर आएंगे। साध ही छह विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी करीब 150 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसमें सबसे बड़ी परियोजना तरकुलानी रेगुलेटर है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री खोराबार व सहजनवां में जनसभा करके उपलब्धियां भी गिनाएंगे। 
विज्ञापन


गोरखपुर आने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। सीएम सर्किट हाउस में जिला पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों और अध्यक्षों में मुलाकात भी कर सकते हैं। इसकी तैयारी चल रही है। रविवार यानी आज ही सीएम योगी रामगढ़ताल क्षेत्र के पेक्षागृह में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


दिनभर के कार्यक्रमों के बाद रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित आवास पर करेंगे। अगले दिन सोमवार की सुबह करीब 11 बजे से मुख्यमंत्री खोराबार स्थित तरकुलानी रेगुलेटर की शुरुआत करेंगे। जनसभा भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सहजनवां के मुरारी इंटर कॉलेज में विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे। सनसभा को भी संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल की बीस परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी सोमवार को गोरखपुर मंडल की बाढ़ बचाव एवं जल निकासी की 20325.54 लाख रुपये की लागत से तैयार 20 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसमें गोरखपुर जिले को दस, महराजगंज की चार, देवरिया की तीन और कुशीनगर जिले की तीन परियोजनाएं शामिल हैं। सभी परियोजनाएं मंडल में बहने वाली प्रमुख नदियों के तटबंधों की सुरक्षा एवं जल निकासी के लिए बनाई गई है।

गोरखपुर की ये हैं परियोजनाएं

  • घाघरा नदी पर बने शाहपुर-खड़गपुर सोपाई तटबंध की सुरक्षा के लिए रिवेटमेंट एवं स्लोप पिचिंग के कार्य 1555.2 लाख खर्च।
  • घाघरा नदी के शाहपुर, खड़गपुर सोपाई तटबंध पर रिवेटमेंट एवं स्लोप पिचिंग के कार्य पर 10247.87 लाख खर्च।
  • बड़हलगंज टाउन एरिया एंव मुक्ति पथ कटान स्थल की सुरक्षा के लिए 487.40 लाख से कार्य हुआ है।
  • राप्ती के बांए तट पर स्थित ग्रामसभा खड़ेसरी, बुढ़परा, तप्सी कुटी के कटान से सुरक्षा के लिए 510.99 लाख का कार्य।
  • राप्ती नदी पर बढ़या कोठा में कटान रोकने के लिए 461.03 लाख का काम हुआ।
  • मलौनी बांध पर तरकुलानी रेगुलेटर के समीप पानी की निकासी के लिए पंपिंग स्टेशन बनाने पर 8486 लाख खर्च।
  • राप्ती पर बने सहजनवां डुमरी बांध के उच्चीकरण तथा कटान निरोधक कार्य पर 1092.32 लाख खर्च।
  • राप्ती नदी पर गजपुर कस्बे की सुरक्षा के लिए 324.87 लाख का काम कराया गया है। 
  • राप्ती के तट पर बोक्टा बरवार तटबंध पर कालेसर के समीप बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए 416.51 लाख की धनराशि स्वीकृत थी।
  • गोर्रा नदी के राजधानी सिलहटा बांध पर 177.85 लाख की परियोजना स्वीकृत थी।


इनका भी लोकार्पण 

  • 1281.96 लाख खर्च किया गया है महराजगंज की चार परियोजनाओं पर।
  • 1925.46 लाख खर्च किया गया है देवरिया की तीन परियोजनाओं पर।
  • 2581.26 लाख खर्च किया गया है तीन परियोजनाओं पर।


सिंचाई विभाग के अधिक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने बताया कि गोरखपुर मंडल की बाढ़ बचाव एवं जल निकासी की सभी 20 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। इनका लोकार्पण मुख्यमंत्री तरकुलानी पंप हाउस से एक साथ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed