सीएम योगी ने किया इस खास योजना की शुरूआत, बाल श्रमिकों को मिलेगी ये सौगात
- मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बाल श्रमिक विद्या योजना की शुरूआत
- गोरखपुर मंडल से 100 पात्रों को इस योजना का दिया जाएगा लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाल श्रमिक विद्या योजना की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत विषम परिस्थितियों में काम कर रहे हैं कामकाजी बच्चों को प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।
उप श्रमायुक्त एके सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत कामकाजी बच्चों जिनकी उम्र आठ वर्ष से 18 वर्ष के बीच है और जो विषम परिस्थितियों में परिवार का खर्च चलाने के लिए काम कर रहे हैं ऐसे बच्चे इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि गोरखपुर मंडल से 100 पात्रों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी भवन में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उप श्रमायुक्त एके सिंह के साथ ही डूडा एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं पांच योजना के पात्र पांच बच्चे भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए।
यह होंगे पात्र
ऐसे परिवार जहां माता या पिता अथवा दोनों की मृत्यु हो चुकी हो। माता या पिता दोनों दिव्यांग हों। महिला या माता परिवार की मुखिया हो। माता-पिता अथवा दोनों ही गंभीर असाध्य रोग से ग्रसित हों या भूमिहीन परिवार हो।
योजना के अंतर्गत मिलेगी आर्थिक सहायता
इस योजना के अंतर्गत प्रति माह बालकों को एक हजार रुपये एवं बालिकाओं को 12 सौ रुपये दिए जाएंगे। बच्चे यदि कक्षा 8, 9 व 10 तक की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं तो उन्हें प्रत्येक कक्षा उत्तीर्ण करने पर छह हजार अतिरिक्त धनराशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी।