सीएम योगी ने गोरखपुर में कोविड 19 को लेकर की समीक्षा, कहा- इंसेफेलाइटिस की लड़ाई जीती, अब कोरोना को हराएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में इंसेफेलाइटिस की लड़ाई खात्मे की ओर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच व स्वच्छ भारत मिशन ने इंसेफेलाइटिस की चुनौती को आसान बनाया है। अब कुल मामले और मौतों में 90-95 फीसदी की कमी आई है। अगले दो वर्षों में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस), जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।
विषाणु जनित डेंगू, चिकुनगुनिया व स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियों की चुनौती भी कम होगी। जिस तरह से इंसेफेलाइटिस की लड़ाई जीती गई है, उसी तरह कोरोना को भी हराएंगे। कोरोना के खिलाफ लड़ाई को यूपी मजबूती से आगे बढ़ा रहा है।
मुख्यमंत्री दो दिवसीय (30, 31 अगस्त) दौरे पर गोरखपुर आए और सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन में मीडिया कर्मियों ने बात की। सीएम ने यूपी के साथ ही गोरखपुर-बस्ती मंडल के आंकड़े भी प्रस्तुत किए और कहा कि जो बीमारी हर वर्ष 1200-1500 बच्चों की मौत की वजह बन रही थी, उसे काबू में कर लिया गया है। दोनों मंडलों में एईएस से छह और जेई से एक मौत हुई है। इलाज की बेहतर व्यवस्था की गई है। सीएचसी, पीएचसी में ही इलाज मिल रहा है। मिनी पीको के साथ आईसीयू भी बनाए गए हैं। हर जिला अस्पताल में इंसेफेलाइटिस का आईसीयू है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत यूपी में तीन करोड़ शौचालय बनवाए गए हैं। पिछले तीन वर्षों में ही 2.61 करोड़ शौचालय बनाए गए। अब गांवों में ज्यादातर लोग शौचालय का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब शनिवार व रविवार की साप्ताहिक बंदी में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन व फागिंग का अभियान छेड़ा गया है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। विषाणु जनित बीमारियां कम हुई हैं।
यूपी व गोरखपुर-बस्ती मंडल में ऐसे कम हुए इंसेफेलाइटिस के मामले
वर्ष कुल मामले मौत
2016 699 136
2017 875 119
2018 440 41
2019 265 15
2020 80 6
यूपी
2019 816 34
2020 19 2
जेई
2016 36 9
2017 51 9
2018 47 3
2019 32 5
2020 6 1
यूपी
2019 50 4
2020 19 2
कोरोना से लड़ाई में भारत बेहतर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 135 करोड़ की आबादी वाला देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई मजबूती से लड़ रहा है। कुल आबादी, कोरोना के मामले और मौतों को देखें तो अमेरिका और ब्राजील की तुलना में भारत बहुत अच्छी स्थिति में है। जब तक कोई वैक्सीन न आ जाए, तब तक सभी को सतर्कता बरतनी होगी। कोरोना की चुनौती से निपटने के लिए यूपी में प्रधानमंत्री का मॉडल लागू किया गया है। यहां देश में सबसे ज्यादा जांचें हो रही हैं। इसके बावजूद मृत्युदर कम है।