{"_id":"6175258a333c2f2f926f6b3d","slug":"cm-yogi-adityanath-reached-siddharthnagar-to-take-stock-of-preparations-for-pm-modi-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi Visit: सिद्धार्थनगर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi Visit: सिद्धार्थनगर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
Sun, 24 Oct 2021 04:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 24 Oct 2021 04:49 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी कुछ देर बाद गोरखपुर आएंगे। वह यहां विभिन्न कार्यक्रमों में करीब 180 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रवविार यानी आज सिद्धार्थनगर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जरूरी निर्देश दिए।
दूसरी ओर प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार भी सिद्धार्थनगर पहुंचे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद बीएसए ग्राउंड में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को देखा। इस मौके पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं अधिकारियों से साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा भी किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली के ठीक पहले गोरखपुर शहरवासियों को विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं का तोहफा दिया। गोरखपर विश्वविद्यालय परिसर के खेल मैदान में मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने नगर निगम की करीब 141 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इनमें 126.29 करोड़ लागत की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ जबकि 15.51 करोड़ की चार परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया।
विज्ञापन
सीएम ने शहर के लोगों को पहले मल्टीलेवल पार्किंग की भी सौगात दी। सीएम योगी ने फीता काटकर मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण किया। 25 अक्तूबर से इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। पांच नवंबर तक यानी पूरे 12 दिन तक इस पार्किंग में गाड़ी पार्क करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।