फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath offered prayers at Gorakhnath temple on Janmashtami

जन्माष्टमी 2024: गर्भगृह से लड्डू गोपाल को बाहर लेकर आए CM योगी, पालने में झुलाया-गोरखनाथ मंदिर में गूंजी बधाई

Tue, 27 Aug 2024 10:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 27 Aug 2024 10:53 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath offered prayers at Gorakhnath temple on Janmashtami
सीएम योगी आदित्यनाथ ने की पूजा-अर्चना - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के सान्निध्य में गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पारंपरिक तौर पर श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से मनाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

CM Yogi Adityanath offered prayers at Gorakhnath temple on Janmashtami
सीएम योगी आदित्यनाथ ने की पूजा-अर्चना - फोटो : अमर उजाला
मध्य रात्रि मंदिर के गर्भगृह में योगी ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विधि विधान से विशिष्ट पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

CM Yogi Adityanath offered prayers at Gorakhnath temple on Janmashtami
गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
रात 12 बजे प्रभु श्रीकृष्ण के प्राकट्य के बाद ''''नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की'''' और ‘श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेव’ की मंगल धुन, सोहर गीत और घंट घड़ियाल की ध्वनि के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर उन्हें गोद में लेकर गर्भगृह से बाहर आए।
विज्ञापन

CM Yogi Adityanath offered prayers at Gorakhnath temple on Janmashtami
कान्हा की तरह सजे बच्चे संग दुलार करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
प्रभु श्रीहरि के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को पालने में बैठाकर श्रद्धाभाव से उन्हें झूला झुलाया।
 
CM Yogi Adityanath offered prayers at Gorakhnath temple on Janmashtami
कान्हा की तरह सजे बच्चे संग दुलार करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण प्राकट्योत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री सोमवार रात साढ़े आठ बजे लखनऊ से पहुंचे।

CM Yogi Adityanath offered prayers at Gorakhnath temple on Janmashtami
कान्हा की तरह सजे बच्चे संग दुलार करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेक पुष्पार्चन किया।

CM Yogi Adityanath offered prayers at Gorakhnath temple on Janmashtami
कान्हा की तरह सजे बच्चे संग दुलार करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया था।

CM Yogi Adityanath offered prayers at Gorakhnath temple on Janmashtami
कान्हा की तरह सजे बच्चे संग दुलार करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री यहां पहुंचे और सुमधुर भजनों का आनंद उठाते रहे। यह कार्यक्रम सुपरिचित लोक गायक उत्तर डॉ. राकेश श्रीवास्तव के संयोजन में शाम से ही शुरू था। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मुख्य धार्मिक अनुष्ठान मंदिर के गर्भगृह में रात 11:30 बजे से प्रारंभ हुआ और ठीक मध्य रात्रि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोपरांत मंगल गीत व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।

CM Yogi Adityanath offered prayers at Gorakhnath temple on Janmashtami
राधा की तरह सजी बच्चे संग दुलार करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, वाराणसी से आए महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

CM Yogi Adityanath offered prayers at Gorakhnath temple on Janmashtami
गोरखनाथ मंदिर में जन्माष्टमी के दौरान - फोटो : अमर उजाला
राधा-कृष्ण बने बच्चों को मिला सीएम का स्नेह व उपहार
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में सीएम योगी महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में भजन कीर्तन के मध्य श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में राधा व कृष्ण बने बच्चों को खूब स्नेह दिया। उन्हें खिलौने व चॉकलेट उपहार में दिए और उनसे हंसी ठिठोली भी की। इस दौरान कई मासूमों को अपनी गोद में लेकर वह काफी देर तक प्यार-दुलार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed