फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath lays foundation stone roads of UP including Gorakhpur from video conferencing

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी बड़ी सौगात, 314.68 करोड़ की लागत से बनेंगी जिले की 21 सड़कें

Sun, 29 Nov 2020 09:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 29 Nov 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath lays foundation stone roads of UP including Gorakhpur from video conferencing
जिला पंचायत परिसर में वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 12 विकास खंडों की 21 सड़कों के निर्माण, लेपन व मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया। सड़कों के निर्माण पर 314.68 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाने का काम चल रहा है। 

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के 56 जिलों में जिला पंचायत व पीएमजीएसवाई की सड़कों का शिलान्यास लखनऊ से किया। वर्चुअल समारोह से स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा गया। गोरखपुर में जिला पंचायत परिसर और एनआईसी भवन के पास शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया।  
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसुविधा केंद्र और ग्रामीण सचिवालय के माध्यम से जाति,आय, निवास प्रमाण पत्र बनवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। बैंकिंग, बिजली बिल जमा करने की सुविधा भी दी जानी चाहिए। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सारी सुविधाएं गांवों में ही मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन, कैंपियरगंज से विधायक फतेहबहादुर सिंह, गोरखपुर ग्रामीण से विधायक विपिन सिंह, चौरीचौरा से विधायक संगीता यादव, खजनी से विधायक संत प्रसाद और पिपराइच विधानसभा क्षेत्र से विधायक महेंद्र पाल मौजूद रहे।

 

शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिछाया जा रहा सड़कों का जाल

मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायतों के आत्मनिर्भर बनाने का मंत्र दिया। साथ ही कहा कि एक जिला एक उत्पाद किसी न किसी गांव से निकलता है। गोरखपुर का टेराकोटा औरंगाबाद गांव से निकला है। संतकबीरनगर का बर्तन उद्योग भी गांव से जुड़ा है।

अब इन उत्पादों को बढ़ावा देने की जरूरत है। इस काम में संपर्क मार्गों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। मुख्य मार्गों से जुड़ने के बाद ग्रामीणों का जनजीवन बेहतर होगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।

जिला पंचायत सदस्यों को नहीं किया गया आमंत्रित
एनआईसी के साथ ही जिला पंचायत परिसर में भी शिलान्यास समारोह रखा गया था लेकिन किसी जिला पंचायत सदस्य को आमंत्रित नहीं किया गया था। इसपर सदस्यों ने नाराजगी भी जताई। जिला पंचायत सदस्य पंकज शाही ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

अपर मुख्य अधिकारी अशोक सिंह ने कहा कि मुख्य कार्यक्रम एनआईसी में था। वहां सांसद, विधायक के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया था। हालांकि निजी वजहों से जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकीं।
 
इन सड़कों के निर्माण, लेपन व मरम्मत कार्य का शिलान्यास
ग्राम बेला के यादव टोला संपर्क मार्ग गगहा, ग्राम कंसापुर संपर्क मार्ग बड़हलगंज, कोल्हुआ से बेलसड़ी मार्ग बड़हलगंज, ग्राम सभा नारायणपुर का कविलासपुर से रग्घूपुर उरुवा, ग्राम पुंडा का संपर्क मार्ग पाली, ग्राम बोगा से कुड़ा बुजुर्ग होते हुए कुड़नी तक पिपरौली, ब्रह्मपुर के बरही लैला मोर्ड से बरही गांव तक, बरहीं झंगहा मार्ग से करही और हरैया मार्ग से पिपरामन्नी चौराहा से महुअई मोड़ तक, ग्राम चौतरवा संपर्क मार्ग सहजनवां, कैंपियरगंज के घघवा-मरहटा मार्ग, ग्राम मथौली का संपर्क मार्ग, गौरा-बखरिया- बडुआ संपर्क मार्ग, घघवा मरहठा मार्ग, पिपराइच के यदवापुर से महुअवा संपर्क मार्ग, ग्रामसभा बसडीला मोड़ से बरसैनी, ग्रामसभा पिपरही से ग्रामसभा नैयापार पिच रोड, खजनी के ग्राम सैरो गोदाम से बनभरिया टोला (सैरो) और ग्राम कठैचा बिंदन से तितिल यादव के घर से होते हुए कठैचा टोला होते हुए हरिश्चंद के घर तक, ग्रामसभा सुरसा देऊर बाबा टोला सरदारनगर, गुलरिहा बाजार से बूढ़ाडीह बस्ती तक भटहट। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed