फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath launched Pratap Digvijayam magazine at Gorakhnath temple

Gorakhpur: 'प्रताप दिग्विजयम् पत्रिका' का सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया लोकापर्ण, ये लोग रहे उपस्थित

Mon, 22 Apr 2024 08:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 22 Apr 2024 08:45 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज गोरखपुर की पत्रिका 'प्रताप दिग्विजयम्' का लोकार्पण किया। पत्रिका के प्रधान संपादक हिंदी प्रवक्ता डॉ. फूलचंद प्रसाद गुप्त और सह संपादक अंग्रेजी प्रवक्ता विश्वम्भर सिंह हैं। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath launched Pratap Digvijayam magazine at Gorakhnath temple
प्रताप दिग्विजयम् पत्रिका का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज गोरखपुर की पत्रिका 'प्रताप दिग्विजयम्' का लोकार्पण श्री गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया। यह पत्रिका श्री राम मंदिर, श्री रामलला, महंत दिग्विजयनाथ महाराज, महंत अवेद्यनाथ महाराज और महंत योगी आदित्यनाथ को समर्पित है।

विज्ञापन


पत्रिका के प्रधान संपादक हिंदी प्रवक्ता डॉ. फूलचंद प्रसाद गुप्त और सह संपादक अंग्रेजी प्रवक्ता विश्वम्भर सिंह हैं। लोकार्पण के अवसर पर पूज्य महाराज ने पत्रिका की प्रशंसा की और संपादक मंडल को बधाई दी। इस अवसर पर महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. उदय प्रताप सिंह, सदस्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रमथनाथ मिश्र, रामजन्म सिंह, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी, कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव, दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह और प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed