{"_id":"685e92de552a3c59d1066bc8","slug":"cm-yogi-adityanath-inspected-ayush-university-gorakhpur-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी ने आयुष विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण, एक जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी ने आयुष विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण, एक जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी लोकार्पण
Fri, 27 Jun 2025 06:17 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 27 Jun 2025 06:17 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आयुष विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। एक जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगी।
विज्ञापन
सीएम योगी ने आयुष विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार दोपहर बाद भटहट के पिपरी में राज्य के पहले आयुष विश्वविद्यालय में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के आगमन की तैयारियों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया राष्ट्रपति के कार्यक्रम में सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता की उत्कृष्ट व्यवस्था कर मिसाल प्रस्तुत करें। आयोजन ऐसा हो जो महामहिम राष्ट्रपति की स्मृतियों में बस जाए।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु एक जुलाई को करेंगी लोकार्पण
पिपरी में बने महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु एक जुलाई को करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इस विश्वविद्यालय परिसर का हवाई सर्वेक्षण, स्थलीय निरीक्षण और समीक्षा बैठक कर लोकार्पण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने हेलिकॉप्टर से पूरे परिसर को देखने के बाद हेलिपैड पर उतरते ही सबसे पहले पंडाल की तरफ रुख किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी और आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति उन्हें लोकार्पण समारोह की तैयारियों को लेकर जानकारी देते रहे।
विज्ञापन
आयुष विश्वविद्यालय का एक मॉडल भी बनवाएं
मुख्यमंत्री ने आयुष विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रपति की फ्लीट रूट, राष्ट्रपति के हाथों होने वाले पौधरोपण के स्थल, स्वीस कॉटेज/सेफ हाउस, मुख्य मंच, दर्शक दीर्घा आदि की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और सुरक्षा, लोगों की सुविधा और स्वच्छता को लेकर जरुरी दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कुलपति और प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वे राष्ट्रपति के अवलोकन के लिए आयुष विश्वविद्यालय का एक मॉडल भी बनवाएं। इसमें अकादमिक भवन, ओपीडी, आईपीडी, ओटी, पंचकर्म केंद्र आदि सभी क्षेत्र और विशेषताएं प्रदर्शित की जाएं।
विज्ञापन
नाम के साथ 'उत्तर प्रदेश' अवश्य जोड़ा जाए
निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने आयुष विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में राष्ट्रपति के आगमन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि लोकार्पण कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल और पूरे परिसर में स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यदि कहीं गंदगी पाई गई तो जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय और पार्किंग की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी लेते हुए सुझाव दिया कि राष्ट्रपति के हाथों हर्बल पौधा रोपित कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि चूंकि यह पूरे प्रदेश का आयुष विश्वविद्यालय है, इसलिए इसके नाम के साथ 'उत्तर प्रदेश' अवश्य जोड़ा जाए।
यहां दूसरी बार राष्ट्रपति का आगमन होने जा रहा
निरीक्षण के बाद एमजीयूजी के गेस्ट हाउस में बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि इसके लोकार्पण को अभी चार साल भी पूरा नहीं हुआ है और इस अंतराल में यहां दूसरी बार राष्ट्रपति का आगमन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक जुलाई को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के कार्यक्रम को 28 अगस्त 2021 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सानिध्य में हुए विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह की ही तरह शानदार बनाया जाए।
कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सुविधाजनक होना चाहिए
उन्होंने कहा कि एमजीयूजी को सतत हासिल हो रहीं उपलब्धियों में राष्ट्रपति का कार्यक्रम इस विश्वविद्यालय को और प्रगति करने में प्रेरणादायी होगा। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में सुरक्षा व्यवस्था, आगंतुकों के लिए की जा रही व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और कहा कि कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सुविधाजनक होना चाहिए।
इस अवसर पर आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. रामचंद्र रेड्डी, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक महेंद्रपाल सिंह, एडीजी डॉ. केएस प्रताप, कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीआईजी एस. चनप्पा, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, एसएसपी राजकरन नैयर, सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी सहित प्रशासन, पुलिस, लोक निर्माण आदि विभागों के कई अधिकारी मौजूद रहे।