{"_id":"652d4b8fdab8c1738c0d5fa6","slug":"cm-yogi-adityanath-inaugurates-comprehensive-milk-and-milk-products-project-in-gorakhpur-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: सीएम योगी बोले, यूपी में छह वर्ष पहले चरम पर थी अराजकता और होते थे दंगे; अब बेहतर है कानून व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: सीएम योगी बोले, यूपी में छह वर्ष पहले चरम पर थी अराजकता और होते थे दंगे; अब बेहतर है कानून व्यवस्था
Mon, 16 Oct 2023 08:11 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 16 Oct 2023 08:11 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कहा कि आज से छह वर्ष पहले उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे। अराजकता चरम पर थी। कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर थी। ऐसी स्थिति में कोई भी निवेशक प्रदेश में निवेश करने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के सेक्टर 26 में 114 करोड़ रुपये से 20,067 वर्गमीटर में निर्मित विस्तृत दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद परियोजना का सोमवार को उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस डेयरी को पांच लाख लीटर दूध की आवश्यकता पड़ेगी। यानी की इससे एक लाख परिवारों को अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ने का अवसर मिलेगा। साथ ही 300 लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर नौकरी मिलेगी। साथ उन्होंने कहा कि आज से छह वर्ष पहले उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे। अराजकता चरम पर थी। कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर थी। ऐसी स्थिति में कोई भी निवेशक प्रदेश में निवेश करने को तैयार नहीं था।
वहीं, 1500 अन्य लोग संयंत्र के संचालन की व्यवस्था से जुड़ेंगे। सीएम योगी ने कहा कि गीडा में पिछले कुछ दिनों में निवेश की बहार सी आई है। गैलेंट, अंकुर टीएमएक्स, वरुण वेबरेज, पेप्सिको, केआन इंडस्ट्री और तत्वा प्लास्टिक जैसी कंपनियों के निवेश से गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में विकास की एक नई बहार आई है। इससे नवरोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले गीडा सहजनवा के कुछ गांव तक ही सीमित था। आज हम इसका विस्तार करते-करते धूलिया पर तक लेकर जा रहे हैं। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जा रहा है। दोनों एक्सप्रेस-वे के पास औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी। इससे ढेर सारी नौकरी और रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने कहा कि निवेश करने वाले उद्यमियों को किसी तरह के संकट का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रशासन को पूरी मुस्तैदी बरतनी होगी। साथ ही स्थानीय युवाओं को इंडस्ट्री की आवश्यकता के अनुरूप ट्रेनिंग के कार्यक्रमों से जोड़ना पड़ेगा। इसके लिए यहां के आईटीआई, पॉलिटेक्निक और डिग्री कॉलेज के छात्र छात्राओं को सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्सेज के साथ जोड़ें। सीएम योगी ने कहा कि हमारा नौजवान खुशहाल होगा तो समाज खुशहाल होगा और समाज खुशहाल होगा तो प्रदेश समृद्धि की ओर अग्रसर होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कहा कि आज से छह वर्ष पहले उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे। अराजकता चरम पर थी। कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर थी। ऐसी स्थिति में कोई भी निवेशक प्रदेश में निवेश करने को तैयार नहीं था। हमारी सरकार ने सत्ता में आते ही सबसे पहले कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहतर किया। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए आवश्यक रिफॉर्म किए। युवाओं को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से जोड़ा। इसी का परिणाम है कि फरवरी 2023 में हुए ग्लोबल इन्वेटर्स समिट में प्रदेश को 38 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए।
इससे प्रदेश के एक करोड़ 10 लाख युवाओं को सीधे-सीधे नौकरी मिलेगी। प्रदेश के युवाओं को नौकरी की तलाश में देश के अन्य राज्यों में नहीं भटकना पड़ेगा। वह अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को जब उत्तर प्रदेश के विकास के साथ जोड़कर कार्य करेगा तो यूपी को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनने से कोई रोक नहीं पाएगा। अपने संबोधन से पहले सीएम योगी ने दुग्ध उत्पाद संयत्र का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने संयत्र को चलाने में अपना योगदान देने वाले पांच कार्मिकों को मंच से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।