{"_id":"5ffeef7d8ebc3e2e721eaa07","slug":"cm-yogi-adityanath-given-4-50-lakh-financial-help-to-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी से सुबह बयां किया दर्द, शाम को मिल गई 4.50 लाख की आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी से सुबह बयां किया दर्द, शाम को मिल गई 4.50 लाख की आर्थिक सहायता
Wed, 13 Jan 2021 06:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 13 Jan 2021 06:33 PM IST
सार
- ट्रांसफार्मर से झुलस गया था छह साल का ऋतिक, गंवाना पड़ा बायां हाथ
- मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिजली निगम ने सात घंटे में पहुंचाई आर्थिक मदद
विज्ञापन
पीड़ित परिवार को 4.50 लाख का चेक देते मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रभारी मोती लाल सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में ट्रांसफार्मर के करंट से झुलसे 6 वर्षीय ऋतिक भट्ट के परिजनों ने बुधवार की सुबह पार्षद एवं हियुवा के संयोजक ऋषि मोहन वर्मा के साथ गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्हें अपनी पीड़ा बयां की तो वह भी भावुक हो गए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सहायता राशि दिलाने के साथ ही इलाज में आए खर्च की धनराशि भी मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद हरकत में आए बिजली निगम ने शाम तक सभी औपचारिकताएं पूरी कर ऋतिक के परिजनों को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय प्रभारी मोती लाल सिंह के जरिए 4.50 लाख रुपये का चेक सौंप दिया।
विज्ञापन
जनप्रिय विहार वार्ड स्थित सर्वजीत के छह साल का बेटा ऋतिक 25 नवंबर को विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर के संपर्क में आने से झुलस गया था। स्थिति गंभीर होने पर उसे लखनऊ केजीएमयू भेजना पड़ा जहां इलाज के दौरान ऋतिक का बायां हाथ काटना पड़ गया। उसका इलाज अभी वहीं चल रहा है।
विज्ञापन
पार्षद ने पीड़ित सर्वजीत की मदद की और उन्हें जनता दरबार में सुबह मुख्यमंत्री से मिलवाया। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, अवर अभियंता श्याम सिंह,आनंद गुप्ता, सहदेव, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने बताया कि सर्वजीत अत्यंत गरीब है। मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। ऐसे में सहायता राशि मिलने से पीड़ित परिवार को काफी राहत हो जाएगी। सर्वजीत ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया है।