फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath gave gift of PM housing to 1500 beneficiaries in Gorakhpur

गोरखपुर में मुख्यमंत्री: सीएम योगी ने 1500 लाभार्थियों को दिया पीएम आवास का तोहफा, खुशी से झूम उठे लोग

Sun, 21 Nov 2021 08:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 21 Nov 2021 08:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व की सरकारों में जब कोई योजना बनती थी तो उसका आधार व्यक्ति या जाति देखकर तय होता था। योगी सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ चंपा देवी पार्क में गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री यहां वनटांगियों के साथ संवाद भी करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath gave gift of PM housing to 1500 beneficiaries in Gorakhpur
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व की सरकारों और विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में पहले भी सरकारें आती थीं लेकिन तब गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं के विकास को लेकर कोई सोच नहीं थी। कोई भी योजना बनती थी तो उसका आधार व्यक्ति या जाति देखकर तय किया जाता था। अब ऐसा नहीं होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास का जो मंत्र दिया, उसका लाभ प्रत्येक तबके को मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना समेत सभी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को बिना भेदभाव प्रदान किया जा रहा है। 

विज्ञापन


सीएम योगी रविवार शाम मानबेला में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंर्तगत निर्मित 1500 आवासों के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने 15 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी व कब्जा प्रमाणपत्र भी प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 43 लाख परिवारों को पीएम आवास योजना का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्वागत संबोधन में सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि संसाधन वही और सिस्टम वही है जो पूर्व की सरकारों में था। तब लूट खसोट में लिप्त सत्ताधीश विकास का रोना रोते थे। आज ईमानदारी और कर्मठता से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को देश का नंबर एक प्रदेश बना दिया। उन्होंने कहा कि यह अभी से तय हो गया है कि  2022 में प्रचंड बहुमत से योगी दोबारा मुख्यमंत्री बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद रविकिशन ने ट्विटर पर आज वायरल पीएम मोदी और सीएम योगी की फोटो का जिक्र करते हुए कहा कि यह बदलते भारत के बदलते उत्तर प्रदेश की तस्वीर है। पीएम मोदी, सीएम योगी के कंधे पर हाथ रखकर चल रहे हैं, इसे देख समूचा जनसमुदाय गदगद है। कार्यक्रम को राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद,  नगर विधायक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल, पिपराइच के विधायक महेंद्रपाल सिंह ने भी संबोधित किया।

डूडा ने किया सत्यापन, जीडीए ने कराया निर्माण

मानबेला में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 1500 मकानों का निर्माण 32 ब्लॉकों में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के रूप में कराया गया है। लाभार्थियों का चयन व सत्यापन जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की तरफ से किया गया है। 

शानदार अपार्टमेंट के खूबसूरत फ्लैट्स
जीडीए द्वारा सारे आवास एक शानदार अपार्टमेंट के खूबसूरत फ्लैट के रूप में विकसित किए गए हैं। आरसीसी फ्रेम पर चारमंजिला निर्माण सीलन प्रूफ है। सभी आवास फ्लोर टाइल्स से सुसज्जित हैं तो दीवारों पर प्लास्टर के बाद अपेक्स वेदर कोटिंग भी कराई गई है। 
 

आवंटन में सबका साथ, सबका विकास का फॉर्मूला

मानबेला में बने पीएम आवास आवंटन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास के फार्मूले का ध्यान रखा गया है। अब तक आवंटित 1425 आवासों में 281 अनुसूचित जाति, 12 अनुसूचित जनजाति, 394 अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 738 सामान्य वर्ग के पात्र लोगों को दिए गए हैं। यही नहीं सभी वर्गों में कुल मिलाकर दस प्रतिशत आवास (149) मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय को आवंटित किए गए हैं। 

आवंटियों को मुफ्त वाईफाई की सुविधा भी जल्द
पीएम आवास योजना (शहरी) से मानबेला में बने आवासों के आवंटियों को बहुत जल्द मुफ्त वाईफाई की भी सुविधा मिलने लगेगी। जीडीए उपाध्यक्ष की पहल पर वाईफाई सेवा प्रदाता कम्पनी जिओ ने इसके लिए सहमति दे दी है। वाईफाई इंस्टालेशन का काम शीघ्र ही हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed