फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi adityanath gave assurance to eliminate cross subsidy surcharge in gorakhpur

गोरखपुर: सीएम योगी ने दिया क्रॉस सब्सिडी सरचार्ज खत्म कराने का आश्वासन

Sun, 06 Dec 2020 03:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 06 Dec 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi adityanath gave assurance to eliminate cross subsidy surcharge in gorakhpur
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में फैक्ट्रियों को चलाने के लिए खुले बाजार से बिजली खरीदने पर निर्धारित किया जा रहा क्रॉस सब्सिडी सरचार्ज खत्म हो सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्यमियों की मांग पर इस प्रस्ताव को विद्युत नियामक आयोग को भेजने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, बहुत सारे उद्योगपति अपने उद्योगों को संचालित करने के लिए खुले बाजार से बिजली लेते हैं। एक हजार किलोवाट से ज्यादा क्षमता वाले उद्योग ओपन एक्सेस के जरिए बिजली की खरीद कर सकते हैं। यानी उद्योग संचालक जिस प्रदेश में बिजली की कीमत कम होती है, वहां से बिजली खरीद सकते हैं। इसका फायदा यह होता है कि फैक्ट्रियों को कंपनियों से बिजली की खरीद से लेकर ट्रांसमिशन आदि का चार्ज प्रदेश सरकार को देने के बावजूद प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित औद्योगिक बिजली की दर की तुलना में काफी कम भुगतान करना पड़ता है। लेकिन नए प्रावधान के अनुसार ओपन एक्सेस से बिजली खरीदने पर उद्यमियों को प्रति यूनिट 1.54 रुपये क्रॉस सब्सिडी चार्ज के रूप में अतिरिक्त भुगतान का प्रावधान किया जा रहा है। ऐसे में उद्यमियों को किसी अन्य प्रदेश से बिजली खरीदने में कोई फायदा ही नहीं होगा।
विज्ञापन


गोरखपुर में महावीर जूट मिल, अंकुर उद्योग समेत कई और फैक्ट्रियां ओपन एक्सेस के जरिये बिजली खरीदती हैं। इसको देखते हुए चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल के नेतृत्व में गोरखपुर के उद्यमियों ने मुख्यमंत्री से इसे स्थगित कराने की मांग की। एसके अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए क्रॉस सब्सिडी सरचार्ज को समाप्त कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही कहा है कि जल्द ही क्रॉस सब्सिडी सरचार्ज को खत्म कराने के लिए विद्युत नियामक आयोग को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed