फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath come to Gorakhpur today

मिशन 2022: गोरखपुर में सीएम योगी ने दिया जीत का मंत्र, बोले- पीएम मोदी ने बढ़ाया देश का मान

Sat, 30 Oct 2021 03:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 Oct 2021 03:31 PM IST
सार

बैठक के बाद मुख्यमंत्री, नगर निगम परिसर में आयोजित विकास दीपोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। देर शाम वह लखनऊ लौट सकते हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath come to Gorakhpur today
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर को गोरखपुर आ गए। यहां आते ही वह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की बैठक में शामिल हो गए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कहा कि 2014 में इस देश के प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास किया। 2019 में जैसे विश्वास किया। देखते ही देखते दुनिया का नजरिया भारत के प्रति बदला गया, आज वे सभी काम हो रहे हैं, जो कभी असंभव होता था। 1990 में जो लोग गोली चला रहे थे, ये वही लोग हैं जो चेहरे बदल रहे हैं। नाम, रुप अलग हो सकते हैं, लेकिन काम वही है। जब शासन करने का मौका मिला, उन्होंने वही किया और आगे भी जब भी मौका मिलेगा, वे वही करेंगे। इसलिए आप सबको जागरूक करने के लिए आया हूं।
विज्ञापन


कहा कि लाखों लाख कारसेवकों और भारतीयों ने वह दर्द महसूस किया है। इसलिए आज दीपोत्सव का कार्यक्रम किया जा रहा है। श्रीराम के भव्य मंदिर बनाने का संकल्प आज पूरा हो रहा है। सफलता का मंत्र क्या है? रास्ते अलग हो सकते हैं, लेकिन हम सबका यही मिशन है कि कैसे हम अपनी सफलता को आगे लेकर जाएं। मेरा यह मानना है कि सफलता के लिए सबसे बड़ी बात होती है कि हमें हर एक बात की जानकारी हो। हमारे मन में जो करने वाले कार्य हैं, उसे करने के लिए इच्छा शक्ति और उमंग होना चाहिए। उसे करने की दृष्टि से जब हम आगे बढ़ जाएंगे, तो हमें करने से कोई रोक नहीं पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पीएम मोदी की तारीफ की

सीएम ने कहा कि जो कार्य समाज के हित में है, उसे जोड़ने के लिए हमें निरंतर करना ही होगा। कल गृह मंत्री का का दौरा भी यूपी में इसी उदृदेश्य से था। सिर्फ अपने लिए जीना, यह कोई जीना नहीं होता। अटल जी ने कहा था, हम अगर चेहरा देखकर बदलते जाए, तब तो हम पा चुकें रामजन्म भूमि। राष्ट्रधर्म के प्रति संपूर्ण धर्म के साथ जब कोई काम होता है तब कोई नरेंद्र मोदी होता है। जब कोई नरेंद्र मोदी पैदा होता है तो कश्मिर जैसे राज्य में धारा 370 खत्म होती है।

कहा कि उत्साह और उमंग करंट की तरह दौड़ता हुआ दिखाई देना चाहिए। 2017 के पहले बीजेपी की सरकार नहीं थी। 2014 के पहले देश में सरकार नहीं थी। सिर्फ देश में 10 सांसद थे। 2014 में 73 सांसद बनें। 2019 में दुनियां का एक महान गठबंधन बना, लेकिन फिर भी मोदी जी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसके बाद भी यूपी में बीजेपी 65 सीट जीती। केंद्र की सरकार बन रही है, लोककल्याणकारी काम हो रहे हैं। यह सब तभी हो रहा है, जब मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं।

उन्होंने कहा कि पहली बार आज कोई प्रधानमंत्री वैक्सीन सेंटर का दौरा कर रहा है। कोरोना काल में एक एक मुख्यमंत्री और राज्य के साथ संवाद बनाकर पीएम मोदी ने जो काम किया, आज देश देख रहा है। डेढ़ वर्षों तक सपा, कांग्रेस, बसपा और ओवैसी कहां थे? मुसीबत के समय सिर्फ भाजपा थी देश के साथ। आज जरूरत है हमें मजबूती से अपनी बात जनता के सामने रखनी चाहिए।

2017 से पहले यूपी में विधायकों की संख्या सिर्फ 47 थी। आज 104 है। 2017 के पहले एमएलसी सिर्फ 10 थे। आज 37 हैं। 2017 के पहले स्थानीय निकाय मेयर व चेयरमैन सिर्फ दहाई के अंक में थे। आज यूपी में 8500 हैं। साढ़े आठ हजार कार्यकर्ता मेयर व चेयरमैन बनें हैं। 2021 के पहले यूपी में जिला पंचायत, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्ष की संख्या काफी कम थी। करीब एक हजार थे। आज जो आकड़ें हैं, क्षेत्र पंचायत समिति के 77 हजार सदस्य हैं। यह आकड़ें करीब साढ़े 5 लाख हैं। यह सभी आप जैसे कार्यकर्ता ही हैं।

 

सीएम योगी ने कहा कि आज हम आपको सबका सम्मान करने आए हैं। सम्मान का रास्ता संघर्ष से शुरू होता है। साढ़े सात वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी ने कभी अपने लिए अवकाश नहीं लिया। कभी रूके नहीं, कभी थके नहीं। मैं 25 साल से आप सबके साथ हूं। साढ़े चार वर्ष पहले मुझे मुख्यमंत्री पद का दायित्व मिला। मैंने भी बिना रूके, बिना थके काम किया। आज रिजर्ट आप सबके सामने है। उत्तर प्रदेश के परिणाम के बारे में आज पूरी दुनियां बात कर रही है। पहले यूपी के लोगों को बाहर अपमानित किया जाता था। आज आप जाएंगे तो सम्मान मिलेगा। 360 डिग्री पर सबकुछ घुम चुका है। इसके लिए सभी यूपी वासियों को गर्व होना चाहिए।

दीपावली पर में प्रदेश के ढाई करोड़ बीजेपी के सदस्य यह संकल्प लें कि मैं और मेरा परिवार बीजेपी के साथ खड़ा होगा और एक किसी अन्य को भी संकल्प दिलाएंगे। जिसके घर में दीप न हो, उसके घर में कमल का एक दीप जलाइए। ऐसे घरों में बीजेपी का पदाधिकारी व कार्यकर्ता जाए और कुछ मिठाई और दीपक जलाइए और एक बैनर लगाईए, मेरा परिवार भाजपा परिवार। ऐसे 43 लाख परिवार हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास मिला है। ऐसे सभी घरों में जाएं। जिन परिवारों के पास कुछ नहीं हैं, ऐसे परिवारों के पास भी जाकर एक-एक दीपक जरूर जलाया जाए।

उन्हें भी तो लगना चाहिए। बीजेपी उनका परिवार है। पर्व और त्योहार इसी उत्साह के आयोजन हैं। त्योहार अकेले नहीं मनाया जाता, इससे सभी को जोड़ने की जरूरत है। जो लक्ष्य दिया गया है, सभी बूथ पर। उस लक्ष्य को समय से पूरा करने की जरूरत है।

पहले की सरकारों में बच्चों की स्कॉलरशिप रोक दी जाती थी। पहले यह संख्या 16 लाख थी। वर्तमान में 64 लाख बच्चों को स्कॉलरशिप दी जाती थी। पहले मुख्यमंत्री अपना आवास बनाता था, आज बीजेपी 43 लाख लोगों को आवास दिया। पहले कभी किसी को फ्री राश मिला था क्या? आज तो मिल रहा है न। पहले दवा कभी किसी को फ्री मिली थी, लेकिन आज मिल रहा है। फिर मौन क्यों हैं? पूछिए पब्लिक से। यह हर किसी को बताने की जरूरत है। हमने तो आस्था का भी सम्मान की, हमने लोककल्याणकारी योजनाएं भी दी। हमने बड़े प्रोजेक्ट भी दिए। यही परिवर्तन है। यह सभी को बताने की जरूरत है। मेरा परिवार, भाजपा परिवार के लक्ष्य के साथ हर बूथ पर 100-100 कार्यकर्ता जोड़ने की जरूरत है। मेरा नारा है, बूथ जीता तो चुनाव जीता।

बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राष्ट्रीय मंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के संगठन प्रभारी अरविंद मनन भी हैं। बैठक के बाद मुख्यमंत्री, नगर निगम परिसर में आयोजित विकास दीपोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। देर शाम वह लखनऊ लौट सकते हैं।

गोरखपुर क्षेत्र में विधानसभा की 62 सीटें हैं। 2017 के चुनाव में भाजपा ने अकेले 44 सीटें जीती थीं। दो सीटों पर सहयोगी दल के प्रत्याशियों को जीत मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed