फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi addresses online loan fair and tool kit distribution program from Lucknow

ऑनलाइन ऋण मेला को सीएम योगी ने किया संबोधित, कहा- अब आ रहा है इलेक्ट्रिक वाहनों का युग

Thu, 03 Dec 2020 09:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Dec 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi addresses online loan fair and tool kit distribution program from Lucknow
गोरखपुर एनआईसी भवन में वीडियो कॉफ्रेसिंग करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब इलेक्ट्रिक वाहनों का समय आ रहा है। इलेक्ट्रिक कार व बसें होंगी। उसके लिए चार्जिंग स्टेशन लगाने व अन्य कार्यों को लेकर तैयार रहें।

विज्ञापन


सीएम ने गुरुवार को मुद्रा लोन योजना के जरिये ऑटो रिपेयरिंग के लिए तीन लाख रुपये का ऋण पाने वाले गोरखपुर के राप्तीनगर फेज एक निवासी अर्जुन कुमार भारती से ऑनलाइन बातचीत में ये बातें कहीं। लाभार्थी अर्जुन ने सीएम से कहा कि वह इस बदलाव के लिए स्वयं को तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने चतुर्थ ऑनलाइन ऋण मेला एवं टूल किट वितरण कार्यक्रम को लखनऊ से ऑनलाइन संबोधित किया। इस कार्यक्रम में गोरखपुर के छह लोगों को विभिन्न योजनाओं में 60 लाख का ऋण, जबकि पांच लोगों को टूल किट वितरित किया गया। गोरखपुर के लाभार्थियों को एनआईसी भवन में आयोजित कार्यक्रम में ऋण एवं उपकरण दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन से ऑनलाइन बातचीत में मुख्यमंत्री ने पूछा कि किस कार्य के लिए ऋण लिए हैं? अर्जुन ने बताया कि ऑटो रिपेयरिंग के लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋण का सदुपयोग करें। इसे डुबो देंगे तो समस्या आएगी। इसपर अर्जुन ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर मुख्यमंत्री हंसे बिना नहीं रह पाए। अर्जुन ने जवाब दिया-हम आपको छोड़कर कहां जाएंगे।

इस पर हंसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ठीक है, मुझे नहीं छोड़ेंगे, लेकिन बैंक का ध्यान रखिएगा। अर्जुन ने कहा कि हम न आपको छोड़कर जाएंगे और न ही बैंक को। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि समय से किस्त जमा करेंगे तो भविष्य में और बड़ा ऋण मिल सकेगा। कार्यक्रम के बाद अर्जुन ने कहा कि मुख्यमंत्री से बात कर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। मन लगाकर काम करेंगे और समय से किस्त का भुगतान करेंगे।

 

अब मिलेगा सौर ऊर्जा से मिलने वाला चाक

टूल किट पाने वाले गुलरिहा क्षेत्र के बेलवा रायपुर निवासी उमेश प्रजापति से बातचीत में मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण को लेकर जानकारी ली। उमेश ने कहा कि टूल किट मिलने से अब अधिक उत्पादन हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्पादन अधिक होने से लागत घटी होगी, इसलिए उत्पाद का दाम कम कर मार्केट बनाएं। उमेश प्रजापति ने कहा कि बिजली का उपयोग होने से लागत अधिक हो जाती है।

इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में सभी को सौर ऊर्जा से चलने वाला चाक दिया जाएगा। उन्होंने टूल किट के लिए सभी को बधाई दी। कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त उद्योग आशुतोष त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग आरके शर्मा, लीड बैंक मैनेजर राम आधार सोनकर, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त उद्योग गुलाब चंद गौड़ आदि मौजूद रहे।

इन्हें मिला ऋण
- अशोकनगर बसारतपुर की पुष्पा सिंह को निर्माण के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत 25 लाख रुपए का ऋण।
- शेषपुर वार्ड, गीता प्रेस निवासी निमिषा अग्रवाल को पीएमईजीपी योजना के तहत रेडीमेड गारमेंट के लिए 10 लाख रुपए का ऋण।
- गोरखनाथ निवासी नसीर अशरफ को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत जनरल इंजीनियरिंग कार्य के लिए 10 लाख रुपए का ऋण।
- मोहरीपुर निवासी राजीव सोनकर को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत बैटरी निर्माण के लिए 10 लाख रुपए का ऋण।
-गुलरिहा बाजार की उर्मिला देवी को एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत टेराकोटा के लिए दो लाख रुपये का ऋण।
- राप्तीनगर फेज वन हसनपुर निवासी अर्जुन कुमार भारती को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऑटो रिपेयरिंग के लिए तीन लाख रुपये का ऋण।

इन्हें मिला टूल किट
बेलवा रायपुर निवासी उमेश कुमार प्रजापति, भगत पुरवा पादरी बाजार निवासी पुष्पा देवी एवं झुंगिया फर्टिलाइजर निवासी शिखा शर्मा को एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत टेराकोटा उत्पादों के लिए टूल किट प्रदान किया गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत बड़हलगंज निवासी मनीष को हलवाई एवं पिपराइच निवासी राजू वर्मा को सोनार कार्य के लिए टूल किट प्रदान किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed