फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM will lay foundation stone of State Institute of Hotel Management

UP News: सीएम रखेंगे स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की आधारशिला, अगले महीने भूमि पूजन संभव

Fri, 24 Jun 2022 01:05 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 24 Jun 2022 01:05 PM IST
सार

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के लिए गीडा कार्यालय के सामने जमीन चिह्नित कर ली गई है। इस सप्ताह जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इंस्टीट्यूट का भूमि पूजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराने की तैयारी है।
 

विज्ञापन
CM will lay foundation stone of State Institute of Hotel Management
CM yogi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के गीडा में बनने वाले प्रदेश के पहले स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेेजमेंट का भूमि पूजन अगले माह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं। इंस्टीट्यूट की डीपीआर तैयार कर ली गई है। इस सप्ताह इंस्टीट्यूट के लिए जमीन के बैनामे की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले वर्ष जुलाई में पिपराइच ब्लॉक के अगया गांव में पांच एकड़ जमीन इंस्टीट्यूट के नाम अंकित कर दी गई थी। मगर महाप्रबंधक पर्यटन विभाग ने इसे अनुपयोगी बताते हुए जिला प्रशासन को दूसरी जगह जमीन चिह्नित करने के लिए कहा था। इसपर तत्कालीन डीएम विजय किरन आनंद ने सीईओ गीडा को गीडा क्षेत्र में ही इंस्टीट्यूट के लिए जमीन तलाशने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद इंस्टीट्यूट के लिए गीडा कार्यालय के ठीक सामने छह एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई। जमीन के रजिस्ट्री की प्रक्रिया चल रही है। पर्यटन विभाग के मुताबिक इस सप्ताह के अंत तक जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखवाने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल के साथ बिहार व नेपाल के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
इस संस्थान में प्रवेश लेने वाले छात्रों को कम खर्च पर होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। इससे न केवल पूर्वांचल बल्कि, पड़ोसी राज्य बिहार के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल के विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा।

स्थानीय होटलों से होगा अनुबंध
इंस्टीट्यूट में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं को पढ़ाने की व्यवस्था होगी। शहर के होटलों के साथ इस संस्थान का अनुबंध भी होगा। संस्थान में होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में डिप्लोमा से लेकर मास्टर्स तक के पाठ्यक्रम संचालित होंगे। संस्थान में शिक्षकों और सभी कर्मचारियों की नियुक्ति नियमित होगी और सभी सरकारी पे रोल पर होंगे।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के लिए गीडा कार्यालय के सामने जमीन चिह्नित कर ली गई है। इस सप्ताह जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इंस्टीट्यूट का भूमि पूजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराने की तैयारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed