{"_id":"6545cecb71839441b60b8193","slug":"cm-holds-meeting-with-officials-regarding-progress-of-development-works-in-gorakhpur-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, बोले- दिवाली से पहले प्रमुख सड़कों की करा लें मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, बोले- दिवाली से पहले प्रमुख सड़कों की करा लें मरम्मत
Sat, 04 Nov 2023 10:25 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 04 Nov 2023 10:25 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति जानी। मुख्यमंत्री ने दिवाली के मद्देनजर प्रशासन एवं पुलिस की ओर से की गई तैयारी के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद सड़कों की मरम्मत की स्थिति जानी।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिवाली से पहले सभी प्रमुख सड़कों की मरम्मत करा दें ताकि आमजन को कोई असुविधा न हो। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं। विकास से संबंधित सभी परियोजनाओं के निर्माण में तेजी लाएं और समय से गुणवत्तापूर्वक कराएं।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति जानी। मुख्यमंत्री ने दिवाली के मद्देनजर प्रशासन एवं पुलिस की ओर से की गई तैयारी के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद सड़कों की मरम्मत की स्थिति जानी।
इसे भी पढ़ें: चंद पलों में खाली हो गया अपार्टमेंट...डर ऐसा कि घंटों बाहर बैठे रहे
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नाला, सड़क और ओवरब्रिज के निर्माण कार्यों में तेजी लाएं। बजट की कोई कमी नहीं है। हर प्रोजेक्ट को समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं। किसी भी काम में लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर प्रोजेक्ट की मॉनीटरिंग करते रहें, ताकि उसकी गुणवत्ता बनी रहे। अगर कहीं भी चूक दिखे उसे तत्काल ठीक कराएं।
बैठक में एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर अनिल ढींगरा, आईजी रेंज जे रविन्दर गौड, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर, जीडीए उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल आदि मौजूद रहे।