गोरखपुर: नए साल से पहले आशा बहुओं को सीएम ने दी दोहरी खुशी, आशाओं को सांसद और विधायक ने बांटे स्मार्टफोन
गोरखपुर की 75 आशाओं को सांसद और विधायक ने बांटे स्मार्टफोन, 750 की जगह राज्य सरकार आशा बहुओं को मिलेगा 1500 रुपये प्रतिमाह मानदेय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में श्री योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केंद्र के मिनी ऑडिटोरियम में शुक्रवार को सांसद रवि किशन शुक्ला और ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने 75 आशा बहुओं को स्मार्टफोन दिए। स्मार्टफोन पाकर आशा बहुओं के चेहरे खिल उठे। आशा बहुओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए, महामारी में बेहतर काम करने का संकल्प लिया।
सांसद रवि किशन ने कहा कि नए साल के आगमन से एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आशा बहुओं को दोहरी खुशी दी है। राज्य सरकार ने आशा बहुओं के मिलने वाले मानदेय को 750 रुपये प्रति माह से बढ़ा कर 1500 रुपये कर दिए हैं। वहीं, केंद्रीय मानदेय और अन्य योजनाओं के लाभ से अब उन्हें 6000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। 60 दिन तक टीकाकरण कराने वाली संविदा पर तैनात एएनएम को एकमुश्त 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विधायक विपिन सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी में आशा बहुओं ने अच्छा काम किया है। सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने कहा कि स्मार्ट फोन मिल जाने से अब आशाओं के काम आसान हो जाएंगे। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय, एसीएमओ डॉ नंद कुमार समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। बतातें चले कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साल के अंतिम दिन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में 1000 आशा बहुओं को स्मार्टफोन वितरित कर कार्यक्रम की शुरुआत की है।
आशा बहुएं बोलीं
स्मार्टफोन देकर काम को और आसान बना दिया गया है। नए साल के अंतिम दिन दोहरी खुशी सरकार ने दी है। मानदेय बढ़ाकर सरकार ने घर की मुश्किलें कम कर दी हैं।
- लक्ष्मी देवी, आशा।
मुख्यमंत्री ने मानदेय बढ़ाकर दोहरी खुशी दी है। कोरोना महामारी में जो योगदान हम लोगों ने दिया था। उसका इनाम मिल गया। स्मार्टफोन से काम आसान हो जाएगा।
- स्नेहलता।
स्मार्टफोन मिलने के बाद से विभाग के काम करने में आसानी हो जाएगी। अब मौके से ही रिपोर्टिंग हो सकेगी। मानदेय बढ़ाने का फैसला सरकार ने सही समय पर लिया है। इससे घर चलाना आसान हो जाएगा।
- उमा देवी।
नए साल के एक दिन पहले मानदेय का तोहफा मिला है। इससे बड़ी खुशी कुछ और नहीं हो सकती है। स्मार्टफोन मिल जाने से काम काफी सुगम हो जाएगा। रिपोर्ट बनाने में दिक्कत नहीं होगी।
- प्रतिभा साहनी।