{"_id":"5e9d6de58ebc3e78b6230ef1","slug":"cm-father-opened-degree-college-in-his-village-by-yogi-adityanath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के संन्यास के बाद पिता ने मांगी थी ये चीज, बेटे ने एक बार में ही पूरी कर दी थी मुराद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के संन्यास के बाद पिता ने मांगी थी ये चीज, बेटे ने एक बार में ही पूरी कर दी थी मुराद
Mon, 20 Apr 2020 03:10 PM IST
vivek shukla
टीपी शाही, गोरखपुर।
टीपी शाही, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 Apr 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
महायोगी गुरु गोरखनाथ डिग्री कॉलेज।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट उत्तराखंड के पंचूर गांव के रहने वाले थे। वे वन विभाग में रेंजर पद से अवकाश ग्रहण करने के बाद घर पर ही रहते थे।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यों में उनकी काफी रूचि थी, पंचूर गांव के रहने वाले कोटद्वार में शिक्षक बताते हैं कि सीएम योगी के गांव के आसपास 40-50 किलोमीटर की रेंज में कोई महाविद्यालय ऐसा नहीं था, जिसमें लड़कियों को पढ़ने की व्यवस्था हो।
विज्ञापन
ऐसे में सीएम योगी के पिता ने उनसे एक महाविद्यालय की स्थापना कराने की बता कही थी। सीएम ने उनकी बात को मानते हुए 2005 में पंचूर गांव में महायोगी गुरु गोरखनाथ डिग्री कॉलेज की स्थापना की। उसकी देखरेख व प्रबंधन की जिम्मेदारी सीएम योगी ने अपने पिता को दे रखी थी।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा देने की थी चाहत
यहां अच्छी शिक्षा दीक्षा के चलते बच्चे दूर-दूर से पढ़ने के लिए आते हैं। सीएम योगी के पिता चाहते थे कि शिक्षा की हर सुविधा गांव में ही उपलब्ध हो, उनका पूरा प्रयास रहता था कि बच्चों को तकनीकी शिक्षा दी जाए।
हालांकि रविवार सुबह आनंद सिंह बिष्ट ने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। इनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
हालांकि रविवार सुबह आनंद सिंह बिष्ट ने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। इनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।