फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Bhupesh Baghel said in pratigya railly in gorakhpur Yogi Adityanath or Bulldozer Nath?

गोरखपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने सीएम पर साधा निशाना, बोले- आप योगी आदित्यनाथ हैं कि बुलडोजर नाथ?

Sun, 31 Oct 2021 03:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 31 Oct 2021 03:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में किसानों का करोड़ों रुपये कर्जा माफ कर दिया। कांग्रेस ने 2500 रुपये में धान खरीदने की प्रतिज्ञा ली है। हम अपना वादा निभाना जानते हैं।

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel said in pratigya railly in gorakhpur Yogi Adityanath or Bulldozer Nath?
गोरखपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नाथ संप्रदाय में वंचित, गरीब, किसान और मजदूरों को गले लगाने की परंपरा रही है, लेकिन इस संप्रदाय के योगी आदित्यनाथ गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला रहे हैं, इन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं बुलडोजरनाथ कहना चाहिए। बघेल कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
विज्ञापन


भूपेश बघेल ने कहा कि जिन किसान, मजदूर, गरीबों ने वोट देकर भाजपा की सरकार बनवाई, उन्हीं के घरों पर योगी सरकार ने बुलडोजर चलाया। भाजपा वाले गाय के नाम पर वोट तो मांगते हैं, लेकिन उनके कल्याण का कोई काम नहीं करते। छत्तीसगढ़ में 11 हजार पंचायतें हैं, वहां कांग्रेस सरकार ने 35 सौ से अधिक गोशालाएं बनवाईं। इन गोशालाओं से दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 50 लाख क्विंटल गोबर खरीद कर कांग्रेस सरकार ने हजारों लोगों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया।
विज्ञापन


बघेल ने केंद्र और राज्य सरकारों को किसान विरोधी बताते हुए रैली में मौजूद लोगों से पूछा कि गेहूं-धान का क्या मूल्य मिलता है। आह्वान किया कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाओगे तो गेहूं-धान 2500 रुपये और गन्ना चार सौ रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


याद दिलाया सरदार पटेल, इंदिरा गांधी का योगदान
भूपेश बघेल ने कांग्रेस के स्वर्णिम इतिहास को याद दिलाते हुए कहा कि 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहीद दिवस दोनों है। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने बारदोली आंदोलन में किसानों के साथ अंग्रेजी हुकूमत की चूल्हे हिलाईं। स्वतंत्रता के बाद पांच सौ से अधिक रियासतों का विलीनीकरण कर आधुनिक भारत का निर्माण किया। स्वतंत्रता के बाद भारत राशन के लिए अमेरिका पर निर्भर था। इंदिरा गांधी ने हरित क्रांति कर देश को खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाया। पाकिस्तान के दो टुकड़े किए, देश की ताकत अंतरिक्ष में भी साबित की। नारा लगाया कि प्रियंका नहीं ये आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed