फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM addressing farmers conference organized under Mission Kisan Kalyan Yojana in Gorakhpur

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: देश का अन्नदाता ही भाग्यविधाता, सरकार किसानों को समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध

Sun, 21 Mar 2021 05:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 21 Mar 2021 05:31 PM IST
सार

  • सीएम ने कहा-आजादी के बाद पहली बार किसानों के हित में कार्य करने वाली सरकार बनी है
  • सिंचाई की नौ लंबित परियोजनाएं पूरी की गईं, 11 पूरी होेने वाली हैं

विज्ञापन
CM addressing farmers conference organized under Mission Kisan Kalyan Yojana in Gorakhpur
cm yogi - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चरगांवा में रविवार को आयोजित किसान पंचायत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत किसान प्रधान देश है। जब देश का किसान खुशहाल रहेगा तो देश खुशहाल रहेगा। आजादी के बाद देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में ऐसी सरकार आई है, जिसने किसानों के हित में कार्य किया है। किसानों की उन्नति के लिए नीतियां बनीं हैं।  

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि हमारी सरकार में हर क्षेत्र में कुछ नया देखने को मिला है। किसानों का मृदा परीक्षण कार्ड बना। किसानों को डेढ़ ग़ुना एमएसपी दी गई। कृषक दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख का सुरक्षा कवर मिला। प्रदेश में किसानों का कर्ज माफ किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने सिंचाई की नौ लंबित परियोजनाओं को पूरा किया। जबकि इस वित्तीय वर्ष में 11 परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी। इससे 20 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। सरकार तकनीक के माध्यम से खेती की लागत कम कर किसानों की आमदनी दोगुना करने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यूपी-एफपीओ-शक्ति पोर्टल से बढ़ेगी किसानों की आय : सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय दूना करने तथा देश की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन (50 अरब) तक पहुंचाने में यूपी एफपीओ शक्ति पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आने वाले दिनों में अन्य राज्यों द्वारा इस मॉडल को अपनाए जाने पर देश के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।  मिशन कल्याण किसान मेले में रविवार को मुख्यमंत्री ने देश के पहले ऑनलाइन पोर्टल यूपी-एफपीओ-शक्ति का शुभारंभ किया। इस दौरान उप निदेशक कृषि डॉ. संजय सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

स्ट्रॉबेरी की खेती करने वाले किसान की तारीफ
मुख्यमंत्री ने स्ट्रॉबेरी की खेती करने के लिए उनौला के किसान की तारीफ की। कृषि प्रदर्शनी में लगे स्टॉलों के अवलोकन के समय सीएम स्ट्रॉबेरी की खेती करने वाले किसान से मिले। उन्होंने कहा कि दो बीघा खेती से छह माह में इस किसान ने छह लाख रुपये कमाए।

कृषि मेले का उद्घाटन किया
सीएम ने कृषि मेला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। किसानों में मिनी टूल किट व प्रमाणपत्र का वितरण किया। उन्होंने राजकीय कृषि विद्यालय के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed