{"_id":"61cdc7d7924ed450245c3b83","slug":"clouds-in-sky-made-feel-cold-like-night-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur weather: आसमान में छाए बादलों ने कराया ठंड का एहसास, पूरे दिन नहीं हुए सूरज के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur weather: आसमान में छाए बादलों ने कराया ठंड का एहसास, पूरे दिन नहीं हुए सूरज के दर्शन
Thu, 30 Dec 2021 08:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 30 Dec 2021 08:25 PM IST
सार
लगातार तीसरे दिन बादलों की ओट में रहा सूरज, दिन में भी महसूस हुई रात सी ठंड।
विज्ञापन
गोरखपुर में ठंड।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में आसमान में छाए बादल बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन ठंड का एहसास कराते रहे। लगातार तीसरे दिन सूरज बादलों की ओट में छुपा रहा और बृहस्पतिवार को पूरे दिन रात सी ठंड महसूस होती रही। हालांकि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार से आसमान के साफ हो जाने की संभावना है।
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सक्रिय सिस्टम बुधवार देर रात तक गोरखपुर के ऊपर बना रहा। इसके बाद यह गोरखपुर से खिसककर बांदा की ओर खिसक गया। हालांकि इसके बावजूद पूरे दिन गोरखपुर के ऊपर बादलों ने डेरा डाले रखा। पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। इस वजह से बृहस्पतिवार को पूरे दिन रात सी ठंड का एहसास होता रहा।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को आकाश साफ हो जाएगा। हालांकि सुबह हल्का कोहरा रहेगा, लेकिन सूरज निकलने की वजह से अधिकतम तापमान बढ़कर 20 डिग्री तक पहुंच जाने की संभावना है।
विज्ञापन